• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

CCI ने IFC द्वारा नेपिनो के CCD को खरीदने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) द्वारा नेपिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (नेपिनो) के अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचरों (सीसीडी) को खरीदने को मंजूरी दे दी है।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/04/2024
in व्‍यापार
0
CCI ने IFC द्वारा नेपिनो के CCD को खरीदने की मंजूरी दी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) द्वारा नेपिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (नेपिनो) के अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचरों (सीसीडी) को खरीदने को मंजूरी दे दी है।पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) आईएफसी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में निजी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देकर अपने सदस्यों के रूप में विकासशील देशों में आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। आईएफसी दरअसल विश्व बैंक समूह का एक सदस्य है। आईएफसी निजी क्षेत्र के निवेश का वित्तपोषण करके, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में पूंजी जुटाकर, और कंपनियों एवं सरकारों को परामर्श सेवाएं प्रदान करके सतत विकास हासिल करने में विकासशील देशों की मदद करता है।

नेपिनो भारत में ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और कलपुर्जों के कारोबार में संलग्‍न है। नेपिनो मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों तथा चौपहिया वाहनों के एक छोटे से हिस्से के लिए इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है। नेपिनो इसके अलावा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), स्मार्ट डेटा डिवाइस, प्रोटोटाइपिंग, हार्डवेयर डिजाइनिंग, डिजिटल समाधान, इत्‍यादि से संबंधित कुछ सहायक व्यवसायों में भी संलग्न है। नेपिनो अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से कुछ विशेष इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस)/मूल डिजाइन विनिर्माण (ओडीएम) सेवाएं, डेटा संग्रह उपकरण और डेटा सेंटर नेटवर्क अवसंरचना एवं संबंधित कार्यान्वयन/प्रबंधित सेवाएं भी मुहैया कराती है। सीसीआई का विस्तृत आदेश जल्‍द ही जारी किया जाएगा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Competition Commission of IndiaCompulsory Convertible DebenturesInternational Finance Corporationmochan samachaarNepino Auto & Electronics Limitedpib
Previous Post

पश्चिम बंगाल मोटर वाहन कर (संशोधन) विधेयक, 2024 को राज्यपाल की मंजूरी

Next Post

FTII के छात्र की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

Next Post
FTII के छात्र की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

FTII के छात्र की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In