• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान फरवरी 2024 तक कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन एवं प्रेषण क्रमशः 27 प्रतिशत और 29 प्रतिशत बढ़ा

Mochan Samachar by Mochan Samachar
02/03/2024
in व्‍यापार
0
कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन एवं प्रेषण में माह-दर-माह एवं वर्ष-दर-वर्ष आधार पर वृद्धि हुई है। 01 अप्रैल से 29 फरवरी, 2024 की अवधि के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन और प्रेषण 126.80 एमटी और 128.88 एमटी रहा।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) यह वित्तीय वर्ष 22-23 की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 27.06 प्रतिशत और 29.14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, साथ ही बढ़ी हुई दक्षता और एक मजबूत लॉजिस्टिक नेटवर्क को भी प्रतिबिंबित करता है।

29 फरवरी, 2024 तक, उत्पादक खदानों की कुल संख्या 54 थी, जिसमें 35 बिजली क्षेत्र को आवंटित की गईं, 11 गैर-विनियमित क्षेत्र को आवंटित की गईं और 8 कोयले की बिक्री के लिए आवंटित की गईं। वाणिज्यिक कोयला नीलामी के तहत 91 खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है, जिनमें से 7 खदानों ने पहले ही कोयले का उत्पादन शुरू कर दिया है।

फरवरी 2024 के महीने में कुल कोयला उत्पादन और प्रेषण क्रमशः 37 प्रतिशत और 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14.85 एमटी और 12.95 एमटी रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के इसी महीने में यह क्रमशः 10.85 एमटी और 9.72 एमटी था। औसत दैनिक कोयला उत्पादन और प्रेषण दर क्रमशः 5.12 एलटी और 4.46 एलटी प्रति दिन रही जो निरंतर निष्पादन को दर्शाती है।

कोयला उत्पादन और प्रेषण में यह उल्लेखनीय वृद्धि भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आयातित कोयले पर देश की निर्भरता को कम करने के लिए कोयला मंत्रालय की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ये प्रयास आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का समर्थन करने की सरकार की पहल के अनुरूप हैं।

कोयला मंत्रालय ने इस सफलता का श्रेय नीतिगत सुधारों के रणनीतिक कार्यान्वयन और खदान आवंटियों के अथक समर्पण को दिया। कोयला मंत्रालय इस वृद्धि को बनाए रखने पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य राष्ट्र की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए परिचालन को और अधिक सुव्यवस्थित करना एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Coal production and dispatch from captive and commercial mines to increase by 27 percent and 29 percent respectively during the current financial year till February 2024चालू वित्तीय वर्ष के दौरान फरवरी 2024 तक कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन एवं प्रेषण क्रमशः 27 प्रतिशत और 29 प्रतिशत बढ़ा
Previous Post

अगली कृषि क्रांति में पारिस्थितिकी संतुलन और मिट्टी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा: अर्जुन मुंडा

Next Post

हर शहर में अर्बन कॉपरेटिव बैंक बनाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

Next Post
हर शहर में अर्बन कॉपरेटिव बैंक बनाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

हर शहर में अर्बन कॉपरेटिव बैंक बनाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In