• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

वित्त मंत्री की अगुवाई में आगामी केंद्रीय बजट के लिए हुईं परामर्श बैठकें

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/07/2024
in व्‍यापार
0
वित्त मंत्री की अगुवाई में आगामी केंद्रीय बजट के लिए हुईं परामर्श बैठकें
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श, जो 19 जून 2024 से वित्त मंत्रालय में शुरू हुआ और जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने की, का समापन 5 जुलाई 2024 को हुआ।

केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने 25 जून 2024 को नई दिल्ली में आगामी आम बजट 2024-25 के लिए व्यापार और सेवाओं के प्रतिनिधियों के साथ सातवें बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की

वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि परामर्श के दौरान, 10 हितधारक समूहों के 120 से अधिक आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। परामर्श में हिस्सा लेने वालों में किसान संगठनों एवं कृषि अर्थशास्त्र; ट्रेड यूनियन; शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र; रोजगार एवं कौशल; एमएसएमई; व्यापार एवं सेवाओं; उद्योग; अर्थशास्त्र; वित्तीय क्षेत्र एवं पूंजी बाजार के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और शहरी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ व प्रतिनिधि शामिल थे।

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी; वित्त सचिव तथा सचिव व्यय डॉ. टी.वी. सोमनाथन; आर्थिक कार्य विभाग के सचिव श्री अजय सेठ; दीपम के सचिव श्री तुहिन के. पांडे; वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री विवेक जोशी; राजस्व विभाग के सचिव श्री संजय मल्होत्रा; कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव श्री मनोज गोविल, संबंधित मंत्रालयों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय एवं संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रासंगिक बैठकों के दौरान उपस्थित थे।

परामर्श के क्रम में, केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारामन ने बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि केन्द्रीय बजट 2024-25 तैयार करते समय उनके सुझावों को सावधानीपूर्वक परखा जायेगा और उन पर विचार किया जाएगा।

Tags: mochan samachaarUnion Budget 2024-25Union Finance Minister Nirmala Sitharaman
Previous Post

07 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post

देश में सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 10 जुलाई को होगी वोटिंग

Next Post
इस संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फ‍िर हो रहा है मतदान

देश में सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 10 जुलाई को होगी वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In