• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति – छठा दौर लीमा में संपन्न

भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति - छठा दौर लीमा में संपन्न

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/02/2024
in व्‍यापार
0
भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति – छठा दौर लीमा में संपन्न
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : व्यापार समझौते के लिए भारत–पेरू वार्ता का छठा दौर 12 से 14 फरवरी, 2024 तक पेरू के लीमा में आयोजित किया गया था, ताकि वर्ष 2017 में वार्ता प्रकिया की औपचारिक घोषणा के पश्चात शुरू हुए काम को जारी रखा जा सके।पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

इस दौर की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई। समारोह में पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री, सुश्री टेरेसा मेरा; पेरू में भारत के राजदूत, श्री विश्वास सपकाल; भारत के मुख्य वार्ताकार, श्री विपुल बंसल; पेरू के मुख्य वार्ताकार, श्री गेरार्डो मेज़ा; और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान, पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री सुश्री टेरेसा मेरा और भारत के मुख्य वार्ताकार श्री विपुल बंसल ने संक्षिप्त परिचयात्मक टिप्पणी देते हुए दक्षता के साथ काम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कोरोना महामारी से पूर्व अगस्त 2019 तक दोनो देशों के बीच वार्ता के पांच सफल दौर आयोजित किए जा चुके थे। अक्टूबर, 2023 में वर्चुअल माध्यम से वार्ता का दौर दोबारा शुरू हुआ।

दोनों वक्ताओं ने रचनात्मक समाधान खोजने और आम सहमति तक पहुंचने के लिए व्यावहारिकता के साथ बातचीत प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौता दोनो देशों के नागरिकों और उद्यमों के लिए व्यापार के अधिक अवसर सृजित करेगा। इससे दोनो देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध भी सुदृढ़ होंगे।

वार्ता के इस दौर में, नौ कार्य समूहों ने व्यक्तिगत बैठकें कीं। जिनमें वस्तु-व्यापार, उत्पत्ति के नियम, विभिन्न सेवाओं से संबद्ध व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, व्यापार सुविधा, विवाद निपटान, प्रारंभिक प्रावधान और सामान्य परिभाषाएं, अंतिम प्रावधान और कानूनी तथा संस्थागत मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

छठे दौर की इन बैठकों में दोनों देशों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित वार्ता दलों ने भी हिस्सा लिया। पेरू की ओर से, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने किया, जिसमें अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, उत्पादन, सीमा शुल्क प्रशासन सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय के सरकारी अधिकारी और कानूनी प्रतिनिधि शामिल थे।

इस सप्ताह व्यापार में तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पौधों से संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, व्यापार सहयोग और समाधान से संबद्ध अन्य कार्यबल आभासी बैठकें जारी रखेंगे। अगला दौर अप्रैल 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। तारीख आने वाले दिनों में निर्धारित की जाएगी।

पिछले दो दशकों में, भारत और पेरू के बीच व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष  2003 में दोनो देशों के बीच व्यापार 66 मिलियन अमेरिकी डॉलर था जो वर्ष 2023 में बढ़कर लगभग 3.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: India-Peru trade agreement talks gain momentum - sixth round concludes in Limamochan samachaarpibभारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति - छठा दौर लीमा में संपन्न
Previous Post

Prime Minister Narendra Modi ने कतर के Prime Minister Sheikh Mohammed bin Abdurrahman Assani से की मुलाकात

Next Post

जेएफए ने वैश्विक शिक्षाशास्त्र के साथ नए प्रशिक्षण केंद्र का किया अनावरण

Next Post
जेएफए ने वैश्विक शिक्षाशास्त्र के साथ नए प्रशिक्षण केंद्र का किया अनावरण

जेएफए ने वैश्विक शिक्षाशास्त्र के साथ नए प्रशिक्षण केंद्र का किया अनावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In