• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

Indian Air Force स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने को करेगी उद्योग आउटरीच कार्यक्रम 2025 का आयोजन, पंजीकरण करके लें भाग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/01/2025
in व्‍यापार
0
Indian Air Force स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने को करेगी उद्योग आउटरीच कार्यक्रम 2025 का आयोजन, पंजीकरण करके लें भाग
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली :  भारतीय वायु सेना (indian air force) भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने और स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक उद्योग आउटरीच कार्यक्रम 25 (Industry Outreach Programme 25) आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम दो दिनों के लिए तैयार किया गया है, जिसका पहला चरण 13 जनवरी 2025 को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण 15 जनवरी 2025 को गुवाहाटी वायु सेना केंद्र में आयोजित किया जाएगा। आईओई25 रक्षा उद्योग के भागीदारों, नवप्रवर्तकों और स्टार्ट-अप्स को भारतीय वायु सेना से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा, जो रक्षा में नवाचार की जरूरत और एक आत्मनिर्भर रक्षा परितंत्र के निर्माण की दिशा में भारत सरकार के प्रयासों और दृष्टिकोण पर प्रकाश डालेगा।

ऑनलाइन चरण के दौरान प्रमुख सत्रों में आईएएफ के एयरोस्पेस डिजाइन निदेशालय द्वारा ‘आईएएफ की ओर से आत्मनिर्भरता पहल पर एक संक्षिप्त विवरण’; रक्षा मंत्रालय के डीआईओ द्वारा ‘आईडीईएक्स योजनाओं, नीतियों एवं प्रक्रियाओं पर एक संक्षिप्त विवरण’; डीजीएक्यूए द्वारा ‘गुणवत्ता आश्वासन एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं पर प्रस्तुति’; सीईएमआईएलएसी द्वारा ‘उड़न योग्यता प्रमाणन प्रक्रिया पर प्रस्तुति’ और आईएएफ के एयरक्राफ्ट सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट (एएसटीई) द्वारा ‘एयरबोर्न और एविएशन से संबंधित प्रणालियों के लिए प्रमाणन आवश्यकताओं और परीक्षण प्रक्रियाओं का परिचय’ शामिल है।

आईओई25 का दूसरा चरण 15 जनवरी 2025 को गुवाहाटी वायु सेना केंद्र में आयोजित किया जाएगा, जहां ऑपरेटरों के साथ सीधे संपर्क से रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों को परिचालन जरूरतों  को बेहतर तरीके से समझने और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जहां वे अभिनव समाधानों के साथ योगदान दे सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में मौजूद अवसरों की पहचान करके रक्षा उद्योग की भागीदारी को मजबूत करना और भारत के आत्मनिर्भर बनने के रणनीतिक लक्ष्य को हासिल करने में मदद के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करना है।

आईओई25 में भाग लेने के लिए, https://shorturl.at/g6684 पर पंजीकरण करें या आईएएफ के एयरोस्पेस डिजाइन निदेशालय से फोन नंबर 011-23071124 और ईमेल आईडी aero.design[at]gov[dot]in पर संपर्क करें।

IAF plans industry outreach event in Guwahati on Jan 15

· In a bid to bolster India’s defence capability and promote indigenous innovation, the Indian Air Force (IAF) is organising an Industry Outreach Event 25 (IOE25).

🔗: https://t.co/m07ECBGPUC pic.twitter.com/sIAJwa4stc

— IANS (@ians_india) January 4, 2025

Tags: Indian Air ForceIndustry Outreach Programme 25ioe25
Previous Post

राज्यपाल बोस ने 25वें राष्ट्र कथा शिविर में राष्ट्रीय एकता और मानव विकास के मार्ग पर अंतर्दृष्टि की साझा

Next Post

CSIR-NPL नई दिल्ली ने मनाया अपना 79वां स्थापना दिवस

Next Post
CSIR-NPL नई दिल्ली ने मनाया अपना 79वां स्थापना दिवस

CSIR-NPL नई दिल्ली ने मनाया अपना 79वां स्थापना दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.