• Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

खान मंत्रालय ने खनन स्टार्ट-अप पर किया वेबिनार आयोजित

खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्‍साहन के लिए खनन स्टार्ट-अप वेबिनार आयोजित किया

Mochan Samachar by Mochan Samachar
10/04/2024
in व्‍यापार
0
खान मंत्रालय ने खनन स्टार्ट-अप पर किया वेबिनार आयोजित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत सरकार के खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के अवसरों का पता लगाने के लिए खनन और धातु क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्ट-अप, एमएसएमई और व्यक्तिगत नवाचारियों के लिए आज एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर ने वेबिनार का उद्घाटन किया। मुख्य भाषण खान सचिव श्री वीएल कान्‍ता राव ने दिया।

खान मंत्रालय ने नवंबर, 2023 में “स्टार्ट-अप में अनुसंधान और नवाचार संवर्धन तथा खनन, खनिज प्रसंस्करण, धातु विज्ञान और रिसाइक्लिंग क्षेत्र (एसएंडटी-पीआरआईएसएम) में एमएसएमई में अनुसंधान और नवाचार प्रोत्‍साहन” कार्यक्रम लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य खनन और औद्योगिक एप्लिकेशनों के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्ट अप तथा एमएसएमई में अनुसंधान और नवाचार को निधि उपलब्‍ध कराना है। आशा है कि इससे अनुसंधान और विकास तथा वाणिज्यीकरण के बीच अंतर कम होगा तथा खनन व खनिज क्षेत्र में एक पूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए इकोसिस्‍टम को बढ़ावा मिलेगा।

https://t.co/RlXnnmIX71

— Ministry of Mines (@MinesMinIndia) April 10, 2024

एसएंडटी-पीआरआईएसएम के लिए कार्यान्वयन एजेंसी खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में स्वायत्त संस्‍था जवाहरलाल नेहरू एल्यूमिनियम अनुसंधान एवं डिजाइन केन्द्र, नागपुर है।

जेएनएआरडीडीसी द्वारा एसएंडटी-पीआरआईएसएम कार्यक्रम के अंतर्गत नए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं और समय सीमा 30 अप्रैल, 2024 निर्धारित की गई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के स्टार्टअप/एमएसएमई और महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को प्राथमिकता दी जाती है।

वेबिनार में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें स्टार्टअप, विशेषज्ञ और उद्योग शामिल हैं।

प्रतिभागियों ने वेबिनार में खनन और खनिज प्रसंस्करण में नवीनतम रुझानों, चुनौतियों तथा अवसरों पर गहन चर्चा की। डॉ. अनुपम अग्निहोत्री, निदेशक, जेएनएआरडीडीसी ने एसएंडटी -पीआरआईएसएम के कामकाज और दिशानिर्देशों पर प्रस्तुति दी। अमितेश सिन्हा, हेड- कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल और वेदांता स्पार्क इनिशिएटिव्स तथा श्री रोहित पाठक, सीईओ और बिजनेस हेड, बिड़ला कॉपर, आदित्य बिड़ला ग्रुप ने खनन क्षेत्र में स्टार्टअप के साथ कार्य करने के बारे में अपने अनुभव साझा किए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के प्रोफेसर असीम तिवारी ने खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Mines Ministry organizes webinar on mining start-upsmochan samachaarpibखान मंत्रालय ने खनन स्टार्ट-अप पर किया वेबिनार आयोजित
Previous Post

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की हुई मौत

Next Post

सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश , चुनाव-संबंधी सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक की हो स्पष्ट जानकारी : चुनाव आयोग

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश , चुनाव-संबंधी सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक की हो स्पष्ट जानकारी : चुनाव आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In