• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

अब PREPAID CARD से हो सकेगा UPI PAYMENT, RBI ने दी मंजूरी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/12/2024
in व्‍यापार
0
अब PREPAID CARD से हो सकेगा UPI PAYMENT, RBI ने दी मंजूरी
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) ने यूपीआई पेमेंट (UPI payment) को लेकर बड़ी घोषणा की  है। अब प्रीपेड कार्ड  (PREPAID CARD) धारक तीसरे पक्ष वाले ऐप के जरिए यूपीआई (upi) से भुगतान कर सकेंगे। आरबीआई ने थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के जरिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) के लिए एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) एक्सेस की अनुमति दे दी है। इससे गिफ्ट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे प्रीपेड उत्पाद धारकों को ज्यादा सुविधा होगी।

UPI के जरिए PAYMENT
आरबीआई ने जारी परिपत्र में कहा है कि तीसरे पक्ष वाले यूपीआई ऐप (UPI APP) के जरिए पूर्ण-केवाईसी (Full-KYC) वाले प्रीपेड भुगतान उपकरणों से यूपीआई के जरिए भुगतान को सक्षम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह पीपीआई को यूपीआई भुगतान पाने की भी मंजूरी दी गई है। इस तरह के लेनदेन को यूपीआई प्रणाली तक पहुंचने से पहले पूर्व-अनुमोदित किया जाएगा।

कौन कर सकता है प्रयोग
रिजर्व बैंक के मुताबिक एक पीपीआई जारीकर्ता अपने ग्राहक को यूपीआई हैंडल से जोड़कर केवल अपने पूर्ण-केवाईसी वाले पीपीआई धारकों को यूपीआई के जरिए भुगतान करने में सक्षम करेगा। जारीकर्ता के एप्लिकेशन पर पीपीआई से यूपीआई लेन-देन ग्राहक के मौजूदा पीपीआई पहचान का उपयोग करके प्रमाणित किया जाएगा। आरबीआई ने कहा कि भुगतान प्रणाली प्रदाता के रूप में पीपीआई जारीकर्ता को किसी भी बैंक या किसी अन्य पीपीआई जारीकर्ता के ग्राहकों को अपने साथ नहीं जोड़ना चाहिए।

बता दें कि पीपीआई ऐसे उपकरण हैं जो वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद, वित्तीय सेवाओं के संचालन और उसमें संग्रहीत मूल्य के विरुद्ध धनप्रेषण की सुविधाओं को सक्षम करते हैं। वहीं, यूपीआई भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा मोबाइल फोन के जरिए अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए विकसित एक त्वरित वास्तविक समय पर भुगतान की प्रणाली है।

Unified Payments Interface (UPI) access for Prepaid Payment Instruments (PPIs) through third-party applicationshttps://t.co/Cp7iCd6j62

— ReserveBankOfIndia (@RBI) December 27, 2024

Tags: PREPAID CARDRBIRESERVE BANK OF INDIAUPI payment
Previous Post

Indian citizens को लगातार दूसरे साल US Embassy ने जारी किया 10 लाख वीजा

Next Post

DPIIT ने STARTUPS की मदद के लिए निजी कंपनी ‘BOAT’ के साथ किए MOU पर हस्ताक्षर

Next Post
DPIIT ने STARTUPS की मदद के लिए निजी कंपनी ‘BOAT’ के साथ किए MOU पर हस्ताक्षर

DPIIT ने STARTUPS की मदद के लिए निजी कंपनी 'BOAT' के साथ किए MOU पर हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.