• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

अब UPI के जरिए कर सकेंगे CASH DEPOSIT : RBI

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/04/2024
in व्‍यापार
0
अब UPI के जरिए कर सकेंगे CASH DEPOSIT : RBI
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा की घोषणा करने के दौरान यह ऐलान किया कि यूपीआई से अब ऑनलाइन कैश ट्रांसफर के साथ ही कई अन्य नए फिचर भी मिलने वाले हैं। दरअसल, अब आप जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए नकदी जमा करने वाली मशीन में कैश डिपॉजिट कर पाएंगे। । इस पहल से अब एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक की समीक्षा पेश करते हुए कहा ‘‘एटीएम में यूपीआई के जरिए कार्ड-रहित नकद निकासी से प्राप्त अनुभव को देखते हुए यूपीआई का उपयोग करके नकदी जमा करने वाली मशीन (सीडीएम) में पैसा जमा करने की सुविधा भी प्रदान करने का प्रस्ताव है।”

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि आरबीआई इन उपायों के बारे में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। उन्होंने यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा। इसके अलावा प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) कार्ड धारकों को बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई ऐप के जरिए यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकों के लिए चीजें और आसान होंगी और छोटी राशि के लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं आरबीआई अगर यूपीआई से नकदी जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराता है, तो आपको जेब में कार्ड रखने की समस्या से आजादी मिल सकती है। इससे एटीएम कार्ड रखने, खोने या बनवाने की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके साथ ही अगर आपका एटीएम कार्ड चोरी भी हो जाता है, तो उसे ब्लॉक करवाने के बाद कैश डिपॉजिट करने में आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अभी पीपीआई से यूपीआई भुगतान केवल पीपीआई कार्ड जारी करने वाले की ओर से उपलब्ध कराई गई वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ही किया जा सकता है। नकद जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने के लिए मुख्य रूप से डेबिट कार्ड का उपयोग किया जाता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarNow you can make cash deposit through UPI: RBIअब UPI के जरिए कर सकेंगे CASH DEPOSIT : RBI
Previous Post

Indian Coast Guard बने देवदूत, 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाकर सौंपा Bangladeshi Indian Coast Guard को

Next Post

RBI ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

Next Post
RBI ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

RBI ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In