• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

Pre Budget Consultation Meeting : वित्‍त मंत्री ने की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों के साथ बैठक

Pre Budget Consultation Meeting: Finance Minister held a meeting with ministers of states and union territories

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/12/2024
in व्‍यापार
0
Pre Budget Consultation Meeting : वित्‍त मंत्री ने की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों के साथ बैठक
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के सिलसिले में बैठक की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 विचार-विमर्श
वित्त मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। सीतारमण ने राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित इस बैठक में आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के साथ विचार-विमर्श किया।

 इन लोगों ने लिया हिस्सा
मंत्रालय के मुताबिक वित्त मंत्री सीतारमण के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ गोवा, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री, आर्थिक मामलों और व्यय विभागों के सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि आगामी वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा। बजट से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक नीतिगत दिशा मिलेगी।

Union Minister for Finance and Corporate Affairs Smt. @nsitharaman chairs the meeting on Pre-Budget Consultation with States and Union Territories (with Legislature) for the forthcoming Union Budget 2025-26, in Jaisalmer, Rajasthan, today.

Along with Union Minister for State for… pic.twitter.com/kdR0A81hr0

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) December 20, 2024

Tags: Pre Budget Consultation Meetingrajasthan𝐔𝐧𝐢𝐨𝐧 𝐁𝐮𝐝𝐠𝐞𝐭 𝟐𝟎𝟐𝟓-𝟐𝟔
Previous Post

सशस्त्र सीमा बल ने “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के नारे को अपने कर्तव्यों से किया चरितार्थ : अमित शाह

Next Post

स्कूल इनोवेशन मैराथन 2024 में एक लाख से अधिक प्रविष्टियां हुईं प्राप्त

Next Post
स्कूल इनोवेशन मैराथन 2024 में एक लाख से अधिक प्रविष्टियां हुईं प्राप्त

स्कूल इनोवेशन मैराथन 2024 में एक लाख से अधिक प्रविष्टियां हुईं प्राप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In