• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

RAJASTHAN BUDGET : 1 लाख 25 हजार पदों पर होंगी भर्ती : वित्त मंत्री

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/02/2025
in व्‍यापार
0
RAJASTHAN BUDGET : 1 लाख 25 हजार पदों पर होंगी भर्ती : वित्त मंत्री
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली :  राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने मुफ्त बिजली, स्वामित्व योजना के अंतर्गत 2 लाख परिवारों को नए पट्टे वितरित करने, किसानों और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

150 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा

वित्त राज्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि 6000 करोड़ की लागत से 21000 किमी नॉन पेचेबल सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण में हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ और मरुस्थली क्षेत्र में 15-15 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात, हमारी प्राथमिकता है। रोडवेज को 500 नई बसें मिलेंगी और शहरी क्षेत्रों में भी 500 नई सिटी बसें मिलेंगी। इसके अलावा उन्होंने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है। मुफ्त बिजली के लाभार्थियों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएंगी।

2 लाख परिवारों को नए पट्टे वितरित किए जायेंगे

उन्होंने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 50 हजार कृषि और 5 लाख घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी होंगे। राज्य वित्त मंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत 2 लाख परिवारों को नए पट्टे वितरित किए जायेंगे। 25000 घुमंतू और अर्ध घुमंतू परिवारों को पट्टे दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के प्रथम चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये की लागत से नॉन पैचेबल सड़कों के कार्य करवाए जाएंगे। तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों का संविदा कैडर बानते हुए 1050 पद सृजित किए जाएंगे।

1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा

राज्य वित्त मंत्री ने युवाओं को नौकरी की भी सौगात दी है। उन्होंने 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए हैं।उन्होंने कहा कि 750 चिकित्सक और 1500 पैरामेडिकल स्टाफ के पद सृजित होंगे। 50 करोड़ की लागत से फिट राजस्थान अभियान शुरू होगा। 20 ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेडेशन किया जाएगा। आगामी वर्ष में 5700 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन के कार्य किए जाएंगे।

500 पिंक टॉयलेट के निर्माण का प्रस्ताव

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि पंच गौरव योजना के तहत 550 करोड़ रुपये के कार्य करवाने और नवगठित नगरीय निकायों समेत अन्य क्षेत्रों में आगामी वर्ष महिलाओं के लिए 175 करोड़ रुपये की लागत से 500 पिंक टॉयलेट के निर्माण का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी लाई जाएगी।

Tags: RAJASTHAN BUDGET
Previous Post

प्रथम बार बनीं व‍िधायक रेखा गुप्ता संभालेंगी देश की राजधानी की कमान

Next Post

कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर कोलकाता में जानकारी कार्यक्रम का किया आयोजन

Next Post
कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर कोलकाता में जानकारी कार्यक्रम का किया आयोजन

कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर कोलकाता में जानकारी कार्यक्रम का किया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.