• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

वि‍श्‍व के अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में RBI ने खरीदा सबसे ज्यादा सोना, देश का स्वर्ण भंडार हुआ 882 टन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/12/2024
in व्‍यापार
0
सर्राफा बाजार में  फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वि‍श्‍व के अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा 27 टन सोना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस साल अक्टूबर में खरीदा है। इसके साथ ही देश का स्वर्ण भंडार बढ़कर 882 टन पहुंच गया है, जिसमें से 510 टन सोना देश में ही मौजूद है।

 केंद्रीय बैंकों ने कुल 60 टन सोना खरीदा

विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने कुल 60 टन सोना खरीदा। रिजर्व बैंक ने सबसे ज्यादा 27 टन सोना खरीदा। इसके बाद तुर्किये का केंद्रीय बैंक 17 टन सोना के साथ भारत के आरबीआई के बाद दूसरी और पोलैंड 8 टन सोना के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इन देशों की रही 60 फीसदी हिस्सेदारी 

रिपोर्ट के मुताबिक भारत, तुर्किये और पोलैंड के केंद्रीय बैंकों की कुल वैश्विक स्वर्ण खरीदारी में 60 फीसदी हिस्सेदारी रही है। चीन का केंद्रीय बैंक सोना खरीदने के मामले में चौथे और अजरबैजान पांचवें स्थान पर रहा। कजाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने लगातार पांच महीने तक सोना बेचने के बाद अक्टूबर में पहली बार खरीदारी की।

पांच गुना ज्यादा हुई सोने की खरीद

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मासिक रिपोर्ट पर आधारित डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार उभरते देशों के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी में अपना दबदबा कायम रखा है। आरबीआई ने इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक कुल 77 टन सोना खरीदा है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में पांच गुना ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान तुर्किये ने अपने स्वर्ण भंडार में 72 टन और पोलैंड ने 62 टन सोने की बढ़ोतरी की है। वहीं, सिंगापुर समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने अक्टूबर में सोना बेचा है। इनमें जर्मनी, मंगोलिया, जॉर्डन, थाईलैंड और फिलीपीन भी शामिल हैं। (INPUT-HS)

Tags: gold reservesIMFRBIWGC
Previous Post

05 दिसम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

Dr. BR Ambedkar Mahaparinirvana day : Pm Modi और Amit Shah समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post
Dr. BR Ambedkar Mahaparinirvana day : Pm Modi और Amit Shah समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Dr. BR Ambedkar Mahaparinirvana day : Pm Modi और Amit Shah समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.