• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Dr. BR Ambedkar Mahaparinirvana day : Pm Modi और Amit Shah समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/12/2024
in देश
0
Dr. BR Ambedkar Mahaparinirvana day : Pm Modi और Amit Shah समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की शुक्रवार (6 दिसंबर) को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi, ) ने बाबा साहेब आंबेडकर (baba saheb ambedkar) के संघर्ष को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करते हैं। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूं। जय भीम!”

On Mahaparinirvan Diwas, we bow to Dr. Babasaheb Ambedkar, the architect of our Constitution and a beacon of social justice.

Dr. Ambedkar’s tireless fight for equality and human dignity continues to inspire generations. Today, as we remember his contributions, we also reiterate… pic.twitter.com/b6FkWCj8Uh

— Narendra Modi (@narendramodi) December 6, 2024

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) बाबा साहेब आंबेडकर को सामाजिक न्याय का प्रणेता बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन। बाबा साहेब ने भारतीय समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया और हर भारतीय के सपने को अधिकारों और अवसरों में बदलने का मार्ग दिखाया। उनके मार्गदर्शन में बना भारतीय संविधान, हमारे लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र है। बाबा साहेब के आदर्शों व सिद्धांतों को साकार करने की दिशा में हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन।

बाबासाहेब ने भारतीय समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया और हर भारतीय के सपने को अधिकारों और… pic.twitter.com/rOFd2xXIvL

— Amit Shah (@AmitShah) December 6, 2024

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने बाबा साहेब आंबेडकर को सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करने वाला बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु भारतीय संविधान की रचना करने वाले, देश में समान अधिकार और सामाजिक न्याय हेतु जीवन समर्पित, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को अद्वितीय सौगात दी, जो हमारे लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। उनके महान विचार और जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। देश में समानता और एकता स्थापित करने तथा भारतीय संविधान के निर्माण के लिए यह कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।”

On Mahaparinirvan Diwas, we bow to Dr. Babasaheb Ambedkar, the architect of our Constitution and a beacon of social justice.

Dr. Ambedkar’s tireless fight for equality and human dignity continues to inspire generations. Today, as we remember his contributions, we also reiterate… pic.twitter.com/b6FkWCj8Uh

— Narendra Modi (@narendramodi) December 6, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! ‘अंत्योदय’ एवं लोक-कल्याण हेतु समर्पित बाबा साहेब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।”

संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

‘अंत्योदय’ एवं लोक-कल्याण हेतु समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं।

उनका… pic.twitter.com/6PNRBDxI8u

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 6, 2024

Tags: chief minister yogi adityanathDr. BR Ambedkar Mahaparinirvana dayHome Minister amit Shahjp naddaPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

वि‍श्‍व के अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में RBI ने खरीदा सबसे ज्यादा सोना, देश का स्वर्ण भंडार हुआ 882 टन

Next Post

RBI ने रेपो रेट 6.5% पर रखा बरकरार

Next Post
RBI ने रेपो रेट 6.5% पर रखा बरकरार

RBI ने रेपो रेट 6.5% पर रखा बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In