• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि मार्च में 5.2 फीसदी रही

सीमेंट, कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात और कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/04/2024
in व्‍यापार
0
देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि मार्च में 5.2 फीसदी रही
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत के आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक मार्च, 2023 के सूचकांक की तुलना में मार्च, 2024 में 5.2 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  सीमेंट, कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात और कच्चे तेल के उत्पादन में मार्च 2024 में वृद्धि दर्ज की गयी। वार्षिक और मासिक सूचकांक और विकास दर का विवरण क्रमशः अनुलग्नक-I और अनुलग्नक-II में दिया गया है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, परिष्कृत उत्पाद और इस्पात- के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा, शामिल है।

दिसंबर 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

सीमेंट – मार्च, 2023 की तुलना में मार्च, 2024 में सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) 10.6 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 9.1 प्रतिशत बढ़ गया।

कोयला – कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में 8.7 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 11.7 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल – मार्च, 2024 में कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में 2 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 0.6 प्रतिशत बढ़ गया।

बिजली – बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) मार्च 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में 8 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 7 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक – उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में 1.3 प्रतिशत कम हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 3.7 प्रतिशत बढ़ गया।

प्राकृतिक गैस – मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) 6.3 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 6.1 प्रतिशत बढ़ गया।

पेट्रोलियम परिष्कृत उत्पाद – पेट्रोलियम परिष्कृत उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) मार्च, 2024 में मार्च 2023 की तुलना में, 0.3 प्रतिशत कम हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 3.4 प्रतिशत बढ़ गया।

स्टील – स्टील उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च, 2024 में 5.5 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 12.3 प्रतिशत बढ़ गया।

नोट 1: जनवरी 2024, फरवरी 2024 और मार्च 2024 के आंकड़े अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख उद्योगों की सूचकांक संख्याओं को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

नोट 2: अप्रैल 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन आंकड़े भी शामिल हैं।

नोट 3: ऊपर बताए गए उद्योग-वार भार आईआईपी से प्राप्त अपने-अपने उद्योग भार हैं और आनुपातिक आधार पर 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार तक बढ़ाए गए हैं।

नोट 4: मार्च 2019 से, तैयार इस्पात के उत्पादन में ‘कोल्ड रोल्ड (सीआर) कॉइल्स’ आइटम के तहत, हॉट रोल्ड पिकल्ड एंड ऑयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5: अप्रैल, 2024 के लिए सूचकांक शुक्रवार 31 मई, 2024 को जारी किया जाएगा।

अनुलग्नक–I

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन

वार्षिक सूचकांक एवं वृद्धि दर

वर्ष : 2011-12 =100

अनुक्रमणिका

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस परिष्कृत उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र

सूचकांक

भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
2012-13 103.2 99.4 85.6 107.2 96.7 107.9 107.5 104.0 103.8
2013-14 104.2 99.2 74.5 108.6 98.1 115.8 111.5 110.3 106.5
2014-15 112.6 98.4 70.5 108.8 99.4 121.7 118.1 126.6 111.7
2015-16 118.0 97.0 67.2 114.1 106.4 120.2 123.5 133.8 115.1
2016-17 121.8 94.5 66.5 119.7 106.6 133.1 122.0 141.6 120.5
2017-18 124.9 93.7 68.4 125.2 106.6 140.5 129.7 149.2 125.7
2018-19 134.1 89.8 69.0 129.1 107.0 147.7 147.0 156.9 131.2
2019-20 133.6 84.5 65.1 129.4 109.8 152.6 145.7 158.4 131.6
2020-21 131.1 80.1 59.8 114.9 111.6 139.4 130.0 157.6 123.2
2021-22 142.3 77.9 71.3 125.1 112.4 163.0 156.9 170.1 136.1
2022-23 163.5 76.6 72.4 131.2 125.1 178.1 170.6 185.2 146.7
2023-24* 182.6 77.1 76.8 135.6 129.8 200.0 186.2 198.2 157.7

*अनंतिम

 

वृद्धि दरें (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस परिष्कृत उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र वृद्धि
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
2012-13 3.2 -0.6 -14.4 7.2 -3.3 7.9 7.5 4.0 3.8
2013-14 1.0 -0.2 -12.9 1.4 1.5 7.3 3.7 6.1 2.6
2014-15 8.0 -0.9 -5.3 0.2 1.3 5.1 5.9 14.8 4.9
2015-16 4.8 -1.4 -4.7 4.9 7.0 -1.3 4.6 5.7 3.0
2016-17 3.2 -2.5 -1.0 4.9 0.2 10.7 -1.2 5.8 4.8
2017-18 2.6 -0.9 2.9 4.6 0.03 5.6 6.3 5.3 4.3
2018-19 7.4 -4.1 0.8 3.1 0.3 5.1 13.3 5.2 4.4
2019-20 -0.4 -5.9 -5.6 0.2 2.7 3.4 -0.9 0.9 0.4
2020-21 -1.9 -5.2 -8.2 -11.2 1.7 -8.7 -10.8 -0.5 -6.4
2021-22 8.5 -2.6 19.2 8.9 0.7 16.9 20.8 8.0 10.4
2022-23 14.8 -1.7 1.6 4.8 11.3 9.3 8.7 8.9 7.8
2023-24* 11.7 0.6 6.1 3.4 3.7 12.3 9.1 7.0 7.5

*अनंतिम।

वर्ष-दर-वर्ष की गणना पिछले वर्ष के संबंधित वित्तीय वर्ष के आधार पर की जाती है।

अनुलग्नक–II

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन

मासिक सूचकांक एवं वृद्धि दर

आधार वर्ष: 2011-12=100

अनुक्रमणिका

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस परिष्कृत उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
मार्च-23 235.5 77.3 74.6 144.7 118.1 204.4 198.4 188.0 164.7
अप्रैल-23 161.2 75.0 68.9 132.7 118.7 191.2 192.0 192.3 151.2
मई-23 167.6 78.8 73.2 141.1 138.2 192.5 191.8 201.6 157.4
जून-23 162.4 76.4 73.4 136.2 130.8 191.9 195.0 205.2 155.9
जुलाई-23 152.6 78.9 79.0 134.4 131.8 191.7 166.1 204.0 153.2
अगस्त-23 150.3 78.4 80.3 135.4 133.3 198.4 182.0 220.5 158.6
सितम्बर-23 147.9 74.9 76.8 126.8 132.3 198.4 166.2 205.9 151.7
अक्टूबर-23 172.6 78.4 80.3 128.8 136.4 201.4 181.5 203.8 156.4
नवंबर-23 185.7 75.5 77.2 134.5 133.5 192.6 156.5 176.3 150.4
दिसम्बर-23 204.3 77.4 79.5 145.0 137.5 206.7 191.9 181.6 161.2
जनवरी-24* 218.9 78.8 79.3 135.8 135.0 216.8 195.1 197.1 165.3
फरवरी-24* 212.1 73.5 74.5 132.5 113.3 202.2 196.5 187.1 157.7
मार्च-24* 256.0 78.9 79.3 144.3 116.6 215.7 219.4 203.0 173.3

*अनंतिम

 

वृद्धि दरें (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस परिष्कृत उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र वृद्धि
भारांक 10.33 8.98 6.88 28.04 2.63 17.92 5.37 19.85 100.00
मार्च-23 11.7 -2.8 2.7 1.5 9.7 12.1 -0.2 -1.6 4.2
अप्रैल-23 9.1 -3.5 -2.9 -1.5 23.5 16.6 12.4 -1.1 4.6
मई-23 7.2 -1.9 -0.3 2.8 9.7 12.0 15.9 0.8 5.2
जून-23 9.8 -0.6 3.5 4.6 3.4 21.3 9.9 4.2 8.4
जुलाई-23 14.9 2.1 8.9 3.6 3.3 14.9 6.9 8.0 8.5
अगस्त-23 17.9 2.1 9.9 9.5 1.8 16.3 19.7 15.3 13.4
सितम्बर-23 16.0 -0.4 6.6 5.5 4.2 14.8 4.7 9.9 9.4
अक्टूबर-23 18.4 1.3 9.9 4.2 5.3 13.6 17.0 20.3 12.7
नवंबर-23 10.9 -0.4 7.6 12.4 3.4 9.8 -4.8 5.7 7.9
दिसम्बर-23 10.8 -1.0 6.6 4.0 5.8 8.3 3.8 1.2 5.0
जनवरी-24 10.2 0.7 5.5 -4.3 -0.6 8.7 5.7 5.7 4.1
फरवरी-24 11.6 7.9 11.3 2.6 -9.5 9.1 9.1 7.5 7.1
मार्च-24 8.7 2.0 6.3 -0.3 -1.3 5.5 10.6 8.0 5.2

*अनंतिम।

वर्ष-दर-वर्ष की गणना पिछले वर्ष के संबंधित वित्तीय वर्ष के आधार पर की जाती है।

Tags: mochan samachaarpibThe growth of eight major basic industries of the country was 5.2 percent in March.देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि मार्च में 5.2 फीसदी रही
Previous Post

आम चुनाव 2024 में पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत हुए मतदान

Next Post

26वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने संभाली भारतीय नौसेना की कमान

Next Post
26वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने  संभाली भारतीय नौसेना की कमान

26वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने संभाली भारतीय नौसेना की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.