• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

26वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने संभाली भारतीय नौसेना की कमान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/04/2024
in देश
0
26वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने  संभाली भारतीय नौसेना की कमान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 30 अप्रैल, 2024 को 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाल ली है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) उन्होंने पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया, जो भारतीय नौसेना में एक शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी रीवा स्थित सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी- खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं।

उन्होंने नौसेना के अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में कार्य किया है। इसके बाद एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक- आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली है।

एडमिरल त्रिपाठी के समुद्री कमानों में आईएनएस विनाश, आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल शामिल हैं। लगभग 40 वर्षों के अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। इनमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के परिचालन अधिकारी, नई दिल्ली में नौसेना परिचालनों के निदेशक, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रीय परिचालन और प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं।

उन्होंने रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने के बाद एनएचक्यू में सहायक नौसेना प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। वहीं, उन्होंने वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर केरल के एझिमाला स्थित प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट, मुंबई में नौसेना परिचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।

एडीएम दिनेश के त्रिपाठी ने सिग्नल स्कूल-कोच्चि, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज- वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स- करंजा और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज स्थित नेवल कमान कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा किया है। 30 अप्रैल 2024 को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले वे नौसेना उप प्रमुख के पद पर थे।

Tags: 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने संभाली भारतीय नौसेना की कमानAdmiral Dinesh K Tripathi takes command of Indian Navy as 26th Navy Chiefmochan samachaarpib
Previous Post

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि मार्च में 5.2 फीसदी रही

Next Post

T20 WORLD CUP के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Next Post
T20 WORLD CUP के लिए भारतीय टीम की घोषणा

T20 WORLD CUP के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.