• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में हुई काफी वृद्धि

इस महीने में कोयले का कुल उत्‍पादन 96.60 मिलियन टन (एमटी) (अनंतिम) हुआ, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में हुए 86.38 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 11.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/03/2024
in व्‍यापार
0
कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम; अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 8.38 प्रतिशत की हुई वृद्धि
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोयला मंत्रालय (MINISTRY OF COAL) ने फरवरी 2024 के दौरान कोयले (COAL)के कुल उत्पादन में भारी वृद्धि अर्जित  की है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस महीने में कोयले का कुल उत्‍पादन 96.60 मिलियन टन (एमटी) (अनंतिम) हुआ, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में हुए 86.38 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 11.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कोल इंडिया लिमिटेड (COAL INDIA LIMITED) का उत्पादन फरवरी 2024 में 8.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74.76 मिलियन टन (अनंतिम) हुआ है, जबकि फरवरी 2023 में यह 68.78 मिलियन टन था। वित्त वर्ष 23-24 में संचयी कोयला उत्पादन (फरवरी 2024 तक) 880.72  मिलियन टन (अनंतिम) हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि के दौरान 785.39 मिलियन टन हुआ उत्‍पादन था। इस प्रकार यह 12.14 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

IMG_256

इसके अतिरिक्त, फरवरी 2024 में कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो बढकर 84.78 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जबकि फरवरी 2023 में यह 74.61 मिलियन टन रहा था। इस प्रकार यह 13.63 प्रतिशत की वृद्धि दर को दर्शाता  है। इसी दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयले के प्रेषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और फरवरी 2024 में 65.3 मिलियन टन (अनंतिम) प्रेषण किया गया, जबकि फरवरी 2023 में 58.28 मिलियन टन कोयले का प्रेषण हुआ था। इस प्रकार इसमें 12.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में संचयी कोयला प्रेषण (फरवरी 2024 तक) बढ़कर 882.44 मिलियन टन (अनंतिम) तक हुआ, जो वित्त वर्ष 2022-23 में इसी अवधि के दौरान हुई 794.41 मिलियन टन के प्रेषण की तुलना में 11.08 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

IMG_257

ये उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को समर्थन देने के लिए स्थिर कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने में सभी हितधारकों के ठोस प्रयासों को रेखांकित करती हैं। चूँकि राष्ट्र आत्मनिर्भरता और सतत विकास के दृष्टिकोण का अनुपालन कर रहा है, इसलिए कोयला उद्योग विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रति अपने समर्पण में मजबूती से खड़ा़ है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Ministry of Coalmochan samachaarpibTotal production and dispatch of coal increased significantly during February 2024फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में काफी वृद्धि हुई
Previous Post

भगवान बुद्ध के आदर्श भारत और थाईलैंड के बीच एक आध्यात्मिक पुल के रूप में काम करते हैं : प्रधानमंत्री

Next Post

भारतीय नौसेना के लिए 11 एक्स एसीटीसीएम के 5वें बार्ज ‘एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 19’ (यार्ड 129) की हुई डिलीवरी

Next Post
भारतीय नौसेना के लिए 11 एक्स एसीटीसीएम के 5वें बार्ज ‘एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 19’ (यार्ड 129) की हुई डिलीवरी

भारतीय नौसेना के लिए 11 एक्स एसीटीसीएम के 5वें बार्ज 'एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 19' (यार्ड 129) की हुई डिलीवरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In