• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home स्‍वास्‍थ्‍य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, राज्य में 21 जून को एआईआईए का मुख्य समारोह ‘योग संगम’ पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्हापुस्सा में किया जाएगा आयोजित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/06/2025
in स्‍वास्‍थ्‍य
0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,  राज्य में 21 जून को एआईआईए का मुख्य समारोह ‘योग संगम’ पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्हापुस्सा में किया जाएगा आयोजित
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : दुनियाभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इस दिन के लिए तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं और योग दिवस को विभिन्न तरीकों से मनाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर की विभिन्न पहलों पर काम किया जा रहा है।

देश में मुख्य राष्ट्रीय समारोह 21 जून को सुबह 6.30 से 7.45 बजे तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। उस दिन देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर एक साथ योग दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ है।

राज्य में मुख्य कार्यक्रम ‘योग संगम’ अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा द्वारा म्हापुसा के पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान ने बताया कि इस कार्यक्रम में पेडेम और म्हापुसा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र, सरकारी अधिकारी और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।

आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार देशभर में सरकारी स्तर पर हरित योग और योग संगम जैसी कई पहल की गई हैं। इसी के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने राज्य के विभिन्न धरोहर स्थलों, पर्यटन स्थलों, प्राचीन मंदिरों, किलों आदि पर हरित योग सत्र सहित कई प्रभावशाली कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए। इस विशेष अभियान में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा क्विज़, मेडिकल कैंप और योग सत्र का आयोजन किया गया।

यह संपूर्ण पहल एआईआईए गोवा की डीन प्रोफेसर डॉ. सुजाता कदम और एआईआईए गोवा के एसोसिएट डीन प्रोफेसर डॉ. मोहन जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

इस समारोह के माध्यम से, एआईआईए गोवा वैश्विक स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण के लिए योग विज्ञान को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Tags: AIIA's main function 'Yoga Sangam' to be held on 21st June in the state at Pedem Sports ComplexInternational Yoga DayMhapussa
Previous Post

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का करेंगे दौरा

Next Post

केंद्रीय मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने सुरक्षा, यात्री सुविधा और एयरलाइन प्रदर्शन पर नागर विमानन मंत्रालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.