• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home स्‍वास्‍थ्‍य

राष्ट्रपति ने पश्च‍िम बंगाल की नर्स डोली समेत 15 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से किया सम्मानित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/05/2025
in स्‍वास्‍थ्‍य
0
राष्ट्रपति ने पश्च‍िम बंगाल की नर्स डोली समेत 15 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से किया सम्मानित
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इस वर्ष, विभिन्न क्षेत्रों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों की 15 नर्सों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में उनकी अनुकरणीय सेवा और समुदाय के कल्याण को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव और श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

श्री जे.पी. नड्डा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए, कहा कि, “यह सुयोग्य सम्मान मानवता की सेवा के प्रति आपके समर्पण का उत्सव मनाता है और आपको सकारात्मक प्रभाव करने के लिए प्रेरित करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि, “हमारी नर्सें भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का आधार हैं, जो हर दिन अनगिनत लोगों का जीवन बचाती हैं।”

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, नर्सिंग पेशे को परिभाषित करने वाले समर्पण, करुणा और दृढ़ता का सम्मान करता है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार पंजीकृत नर्सों, दाइयों, सहायक नर्स दाइयों और केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वैच्छिक संगठनों में सेवारत महिला स्वास्थ्य आगंतुकों को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाणपत्र, 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और इन स्वास्थ्य योद्धाओं द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सेवा के लिए राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक एक पदक सम्मिलित है।

आज सम्मानित की गई नर्सों का विवरण निम्नलिखित है:

क्रमांक वर्ग नाम राज्य
1 एएनएम श्रीमती रेबा रानी सरकार अंडमान और निकोबार
2 एएनएम श्रीमती वलिवेती सुभावती आंध्र प्रदेश
3 एएनएम श्रीमती सरोज फकीरभाई पटेल दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
4 एएनएम श्रीमती रजिया बेगम पीबी लक्षद्वीप
5 एएनएम श्रीमती सुजाता अशोक बागुल महाराष्ट्र
6 एलएचवी श्रीमती बीना पाणि डेका असम
7 नर्स श्रीमती किजुम सोरा कारगा अरुणाचल प्रदेश
8 नर्स मिस डिपंल अरोड़ा दिल्ली
9 नर्स मेजर जनरल शीना पी.डी. दिल्ली
10 नर्स डॉ. बानू एमआर कर्नाटक
11 नर्स श्रीमती लेइमापोकपम रंजीता देवी मणिपुर
12 नर्स श्रीमती वी. लालहमंगईही मिजोरम
13 नर्स श्रीमती एल.एस. मणिमोझी पुदुचेरी
14 नर्स श्रीमती अलामेलु मंगयारकरसी के तमिलनाडु
15 नर्स श्रीमती डोली बिस्वास पश्चिम बंगाल

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पूरे देश में नर्सिंग और मिडवाइफरी पेशे को सशक्त करने के लिए परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। हाल ही में राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग अधिनियम नर्सिंग शिक्षा और विनियामक ढांचे के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ 157 नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना एक कुशल और सक्षम नर्सिंग कार्यबल के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये पहल सामूहिक रूप से एक सशक्त स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करती हैं, जो एक अच्छी तरह से लैस और सशक्त नर्सिंग कार्यबल के माध्यम से सभी नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करती हैं।

Tags: President honoured 15 awardees including West Bengal's nurse Dolly with National Florence Nightingale Award 2025
Previous Post

भ्रामक विज्ञापनों एवं दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों के मुद्दों को संबोधित करने के लिए किया गया आयुष सुरक्षा पोर्टल लॉंच

Next Post

1 जून से देश के युवक सेवा से सीखें कार्यक्रम के अंतर्गत जन औषधि केंद्रों में करेंगे स्वयंसेवा

Next Post
1 जून से देश के युवक सेवा से सीखें कार्यक्रम के अंतर्गत जन औषधि केंद्रों में करेंगे स्वयंसेवा

1 जून से देश के युवक सेवा से सीखें कार्यक्रम के अंतर्गत जन औषधि केंद्रों में करेंगे स्वयंसेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.