• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

भारत वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में चिली की भागीदारी को देता है अत्यधिक महत्व : एस जयशंकर

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/08/2024
in विदेश
0
भारत वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में चिली की भागीदारी को देता है अत्यधिक महत्व : एस जयशंकर
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :   विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वान क्लावेरेन ने बुधवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में चिली की भागीदारी को अत्यधिक महत्व देता है। विदेश मंत्री अल्बर्टो वान क्लावेरेन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत आए हैं।

आज नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय भारत-चिली संयुक्त आयोग की बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने चिली समकक्ष अल्बर्टो वान क्लावेरेन का स्वागत किया। इस दौरान इस जयशंकर ने कहा कि भारत-चिली संयुक्त आयोग की पहली बैठक कोविड के समय में वर्चुअली हुई थी। ऐसे में इस साल व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि हम वॉयस ऑफ़ ग्लोबल साउथ समिट में चिली की भागीदारी को बहुत महत्व देते हैं। 17 अगस्त को आयोजित तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के व्यावहारिक वक्तव्य की प्रशंसा करते हुए जयशंकर ने कहा कि हमने आपके राष्ट्रपति को सुना। उन्होंने अगस्त में शिखर सम्मेलन में बहुत ही व्यावहारिक टिप्पणियां कीं और हम विस्तारित सुरक्षा परिषद में हमारी स्थायी सदस्यता के लिए आपके समर्थन के लिए भी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर.ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वान क्लावेरेन का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हुई। दूसरी भारत-चिली संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की, जिसमें व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिजों, कृषि, रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों में हमारे सहयोग पर चर्चा की। वैश्विक हॉटस्पॉट और एक-दूसरे के क्षेत्रों में विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। मुझे विश्वास है कि हमारे संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर हमारी दोस्ती और बढ़ेगी।

बता दें कि चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वान क्लावेरेन पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत में हैं। वह मंगलवार को भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने कहा यह यात्रा भारत के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए चिली की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है और दोनों देशों के बीच गहरी होती साझेदारी पर प्रकाश डालती है।

Tags: S jayshankarVoices of Global South Summit
Previous Post

28 अगस्त 2024 आज का पंचांग और राशिफल

Next Post

कैबिनेट ने 28,602 करोड़ लागत की 12 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 10 लाख नई नौकरियों का सृजन

Next Post
कैबिनेट ने 28,602 करोड़ लागत की 12 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 10 लाख नई नौकरियों का सृजन

कैबिनेट ने 28,602 करोड़ लागत की 12 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 10 लाख नई नौकरियों का सृजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.