• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

कैबिनेट ने 28,602 करोड़ लागत की 12 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 10 लाख नई नौकरियों का सृजन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/08/2024
in देश
0
कैबिनेट ने 28,602 करोड़ लागत की 12 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 10 लाख नई नौकरियों का सृजन
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत 12 नए परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं को पूरा करने में 28 हजार 602 करोड़ की लागत का अनुमान है। एनआईसीडीपी से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिसमें 10 लाख प्रत्यक्ष और 30 लाख परोक्ष रूप से नई नौकरियां सृजति होंगी।

10 राज्यों में फैले इन 6 प्रमुख गलियारों को किया जाएगा विकसित

ये औद्योगिक क्षेत्र उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोप्पर्थी तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली में स्थित होंगे। इन परियोजनाओं से भारत के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने, आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एनआईसीडीपी का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक शहरों का एक मजबूत नेटवर्क बनाना है, जिससे एक मजबूत औद्योगिक तंत्र को विकसित किया जा सके। इन परियोजनाओं में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही को सुनिश्चित करेगा। इन औद्योगिक शहरों को ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिन्हें ‘प्लग-एन-प्ले’ और ‘वॉक-टू-वर्क’ अवधारणाओं पर “मांग से आगे” की अवधारणा के अनुरूप बनाया जाएगा।

इन परियोजनाओं की मंजूरी ‘विकसित भारत’ – एक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं में पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए आईसीटी-सक्षम उपयोगिताओं और हरित प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है।

Tags: Cabinet meetingNICDP
Previous Post

भारत वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में चिली की भागीदारी को देता है अत्यधिक महत्व : एस जयशंकर

Next Post

कैबिनेट ने कृषि अवसंरचना निधि योजना के दायरे में विस्तार को दी मंजूरी, कृषि आय में होगी वृद्धि

Next Post
कैबिनेट ने कृषि अवसंरचना निधि योजना के दायरे में विस्तार को दी मंजूरी, कृषि आय में होगी वृद्धि

कैबिनेट ने कृषि अवसंरचना निधि योजना के दायरे में विस्तार को दी मंजूरी, कृषि आय में होगी वृद्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.