• Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home विदेश

प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’, किसी देश द्वारा दिया गया यह 20वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

Kuwait gave its highest honor 'The Order of Mubarak Al Kabir' to Prime Minister Modi

Mochan Samachar by Mochan Samachar
22/12/2024
in विदेश
0
प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’, किसी देश द्वारा दिया गया यह 20वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान “द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर” दिया गया है। यह पीएम मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 20वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। “मुबारक अल कबीर ऑर्डर” कुवैत का एक विशेष नाइटहुड सम्मान है। यह सम्मान आमतौर पर किसी देश के प्रमुख, विदेशी शासकों और राज परिवार के सदस्यों को दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिया जाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का खाड़ी देश कुवैत की राजकीय यात्रा के दौरान वहां भव्य स्वागत किया गया तथा आज कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद रहे।

I am honoured to be conferred the Mubarak Al-Kabeer Order by His Highness the Amir of Kuwait, Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al Sabah. I dedicate this honour to the people of India and to the strong friendship between India and Kuwait. pic.twitter.com/fRuWIt34Cx

— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2024

कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी को खाड़ी देश की राजकीय यात्रा के दौरान आज दूसरे दिन कुवैत में भव्य औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुवैत के बयान पैलेस में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह के दौरान कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के बयान पैलेस पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुवैत के पीएम शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने कुवैत अमीर शेख से बात की। दोनों नेताओं ने रक्षा और व्यापार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान “द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर” दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान “द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर” दिया गया है। यह पीएम मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 20वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।”मुबारक अल कबीर ऑर्डर” कुवैत का एक विशेष नाइटहुड सम्मान है। यह सम्मान आमतौर पर किसी देश के प्रमुख, विदेशी शासकों और राजपरिवार के सदस्यों को दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे अंतरराष्ट्रीय नेताओं को दिया जा चुका है।

दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई

इस मौके पर दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि चर्चा में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के तरीकों की खोज पर ध्यान केंद्रित किया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए अमीर के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुवैत से संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार बैठक हुई। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप, हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी मजबूत होगी।”

शनिवार को कुवैत में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुवैत में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया। पीएम मोदी ने कुवैत के मीना अब्दुल्ला क्षेत्र में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया, जिसमें लगभग 1,500 भारतीय नागरिक कार्यरत हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने श्रमिकों से बात की।

भारत विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण को महत्व देता है

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री का दिन का पहला कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण को कितना महत्व देता है। उल्लेखनीय है कि कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत की कुल आबादी में भारतीय 21 प्रतिशत (1 मिलियन) हैं और इसके कार्यबल (लगभग 9 लाख) में 30 प्रतिशत हैं।

उल्लेखनीय है, 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार दोपहर कुवैत सिटी स्थित होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर अपनी ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर को कुवैत पहुंचे थे। वह 43 साल में इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए।

Tags: 'The Order of Mubarak Al Kabir'kuwaitPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

अब कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्र‍ियों को म‍िलेगी 10 रूपये में चाय और 10 रूपये में पानी की बाेतल

Next Post

दिव्यांगजनों का 22वां दिव्य कला मेला इंडिया गेट में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड बिक्री के साथ हुआ संपन्न

Next Post
दिव्यांगजनों का 22वां दिव्य कला मेला इंडिया गेट में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड बिक्री के साथ हुआ संपन्न

दिव्यांगजनों का 22वां दिव्य कला मेला इंडिया गेट में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड बिक्री के साथ हुआ संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In