• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कोलंबो, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/04/2025
in विदेश
0
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कोलंबो, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे, जहां कोलंबो हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान वे श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और क्षेत्रीय साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे।

कोलंबो हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। बारिश के बावजूद श्रीलंका के छह वरिष्ठ मंत्रियों ने स्वयं हवाई अड्डे पर पहुंचकर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आभार जताते हुए लिखा, “कोलंबो पहुंचकर बहुत खुशी हुई। हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले सभी मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार। श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अनुराधापुर भी जाएंगे, जहां वे भारत की वित्तीय सहायता से पूरी हुई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड की यात्रा की जहां उन्होंने थाई प्रधानमंत्री पैंतोगटार्न शिनावात्रा के साथ द्विपक्षीय वार्ता और BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के नेताओं से भी मुलाकात की।

The rains were no deterrent for a spectacular welcome by the Indian community in Colombo. I was deeply moved by their warmth and enthusiasm. Grateful to them! pic.twitter.com/O8YUP6Vjxw

— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025

Tags: PM Modi reached Colomboreceived a grand welcome at the airport
Previous Post

लोकसभा ने कोस्टल शिपिंग विधेयक, 2024 को दी मंजूरी, समुद्री व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

Next Post

राम नवमी की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी

Next Post
राष्ट्रपति ने युवाओं से हमारे राष्ट्र के इतिहास को जानने और समझने के सुअवसर का लाभ उठाने का किया आग्रह

राम नवमी की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.