• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आधार ने असम में लापता दिव्यांग महिला को मिलाया उसके परिवार से

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/07/2023
in देश
0
आधार ने असम में लापता दिव्यांग महिला को मिलाया उसके परिवार से
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी द‍िल्‍ली : पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार आधार ने एक बार फिर एक परिवार को एकजुट करने का काम किया है। इस बार, असम में एक दिव्यांग महिला कई हफ्तों तक अपने घर से गायब रहने के बाद फिर से परिवार से मिल गई।

यह महिला बोलने और सुनने में अक्षम है और संवाद करने में असमर्थ है। असम पुलिस ने इसे सोनितपुर जिले के उसके खानमुख गांव से लगभग 165 किलोमीटर दूर कामरूप जिले में सोनापुर न्यू मार्केट में बेघर भटकते हुए पाया और उसके आधार संख्या का उपयोग करके उसके घर के पते के बारे में जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने उस महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर में भेजा जो एक गैर सरकारी संगठन है। यह संगठन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति की संबल उप-योजना के तहत महिलाओं को मनोसामाजिक परामर्श और अस्थायी आश्रय प्रदान करता है। जब लेखन और सांकेतिक भाषा के माध्यम से संचार स्थापित नहीं किया जा सका, तो उसे तस्वीरें दिखाई गईं और उसने आधार कार्ड की ओर इशारा किया।

जब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया गया, तो उसने भरपूर मदद का भरोसा दिलाया और सलाह देते हुए बताया कि महिला संभावित आधार नामांकन के लिए अपना फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक्स जमा कर सकती है।

यूआईडीएआई के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने बताया कि फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक्स जमा करने पर, उसके मौजूदा आधार बायोमेट्रिक्स का मिलान किया जा सकता है और उसके आधार विवरण से उसके घर का पता लगाया जा सकता है और वह इस महीने की शुरुआत में अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकती है।

आधार नामांकन न केवल जीवन को आसान बनाने और बेहतर सेवा वितरण में मदद करता है, बल्कि अपने परिवारों से अलग हुए लोगों को फिर से जुड़ने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसलिए, यूआईडीएआई हमेशा प्रोत्साहित करता रहा है कि बच्चों को जल्द से जल्द नामांकित किया जाए और उनके बायोमेट्रिक्स को पांच वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद नामांकित किया जाए और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर अपडेट किया जाए। ऐसा नामांकन और अद्यतन नि:शुल्क है और देश भर के सभी आधार नामांकन और अद्यतन केंद्रों पर किया जा सकता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: aadhaaraadharadharpibआधार ने असम में लापता दिव्यांग महिला को मिलाया उसके परिवार से
Previous Post

एमसीसीआई ने ‘भारत-कजाकिस्तान उभरते संबंध: पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित’ व‍िषय पर भारत में कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत के साथ एक विशेष सत्र का किया आयोजन

Next Post

भारत की राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2022 करेंगी प्रदान

Next Post
भारत की राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2022 करेंगी प्रदान

भारत की राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2022 करेंगी प्रदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In