• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व नेपाल के मंत्री डॉ. भुसाल के बीच हुई बैठक

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर की गई चर्चा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in देश
0
केंद्रीय कृषि मंत्री  तोमर व नेपाल के मंत्री डॉ. भुसाल के बीच हुई बैठक
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली : पीआईबी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Narendra Singh Tomar)और नेपाल के कृषि व पशुधन मंत्री डॉ. बेदु राम भुसाल (Agriculture and Livestock Minister of Nepal Dr. Bedu Ram Bhusal) के बीच आज कृषि भवन (Krishi Bhavan), नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई।

ग्लोबल फूड रेगुलेटर्स समिट-2023″ में भाग लेने के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर नेपाली मंत्री

नेपाली मंत्री दिल्ली में “ग्लोबल फूड रेगुलेटर्स समिट-2023” में भाग लेने के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। नेपाली प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कृषि मंत्री श्री तोमर ने नेपाल के साथ भारत के   ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, खुली सीमा और लोगों के बीच गहरे संपर्कों, घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में बढ़ते संबंधों का उल्लेख किया। नेपाली कृषि मंत्री ने नेपाल में कृषि क्षेत्र में भारत के समर्थन के लिए, विशेष रूप से प्रजनन उद्देश्यों के लिए मुर्रा बैल प्रदान करने की सहमति देने पर तोमर को धन्यवाद दिया और द्विपक्षीय कृषि सहयोग को और बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

संयुक्त कृषि कार्य समूह की अगले दौर की बैठक आयोजित करने पर सहमत

दोनों मंत्री सितंबर-अक्टूबर, 2023 में काठमांडू में देशों के बीच संयुक्त कृषि कार्य समूह की अगले दौर की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए। बैठक के दौरान दोनों मंत्री, कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और नेपाल के बीच नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने पर भी सहमत हुए, जिसकी प्रक्रिया तेज की जाएगी।

बैठक में, कृषि मंत्री श्री तोमर ने जैविक-प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और नेपाली पक्ष से अगस्त-2023 (दूसरी छमाही) में हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन करने का अनुरोध किया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: Agriculture and Livestock Minister of Nepal Dr. Bedu Ram BhusalKrishi BhavanUnion Agriculture and Farmers Welfare Minister Narendra Singh Tomarकृषि भवनकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरनेपाल के कृषि व पशुधन मंत्री डॉ. बेदु राम भुसाल
Previous Post

उपराष्ट्रपति ने चमोली में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर किया दु:ख व्यक्त

Next Post

कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

Next Post
कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.