• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नीति आयोग ने प्रौद्योगिकी मूल्यांकन में क्रांति लाने और भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क का किया अनावरण

नीति आयोग ने आज भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी-वाणिज्यिक तैयारी और बाजार परिपक्वता मैट्रिक्स (टीसीआरएम मैट्रिक्स) फ्रेमवर्क किया जारी 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in देश
0
नीति आयोग ने प्रौद्योगिकी मूल्यांकन में क्रांति लाने और भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क का किया अनावरण
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  नीति आयोग ने नीति कार्ययोजना पत्र श्रृंखला के तहत तकनीकी-वाणिज्यिक तैयारी और बाजार परिपक्वता मैट्रिक्स (टीसीआरएम मैट्रिक्स) फ्रेमवर्क जारी किया, जो एक अग्रणी मूल्यांकन उपकरण है और जिसे प्रौद्योगिकी मूल्यांकन में क्रांति लाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा भारत में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार कार्ययोजना पत्र तकनीकी तैयारी स्तर (टीआरएल), व्यावसायीकरण तैयारी स्तर (सीआरएल), और बाजार तैयारी स्तर (एमआरएल) पैमाने समेत प्रौद्योगिकी फ्रेमवर्क के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डालता है। इन फ्रेमवर्क के मूल सिद्धांतों पर निर्माण करके, टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क एक एकीकृत मूल्यांकन मॉडल प्रस्तुत करता है, जो प्रौद्योगिकी विकास चक्र के हर चरण में हितधारकों को गहन अंतर्दृष्टि और कार्रवाई योग्य बुद्धिमत्ता प्रदान करता है।

कार्ययोजना पत्र, व्यापक नवाचार इकोसिस्टम के अंतर्गत टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क को एकीकृत करने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश प्रदान करता है। ऐसा करके, नीति निर्माता, रणनीतिकार, शिक्षाविद और निवेशक इसकी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं और सार्थक बदलाव ला सकते हैं। टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क को अपनाने के लिए विशिष्ट राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नवाचार परिदृश्यों के भीतर एक व्यापक विश्लेषण और संदर्भीकरण की आवश्यकता है।

डॉ. वी.के. सारस्वत, सदस्य (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), नीति आयोग ने कहा, “तकनीकी-वाणिज्यिक तैयारी और बाजार परिपक्वता मैट्रिक्स (टीसीआरएम मैट्रिक्स) फ्रेमवर्क की शुरूआत भारत के नवाचार और उद्यमिता परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक मजबूत मूल्यांकन उपकरण प्रदान करके, हमारा उद्देश्य देश भर में हितधारकों को जानकारी आधारित निर्णय लेने, प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण संभावनाओं को बढ़ाने और नवाचार के क्षेत्र में भारत को विश्व स्तर पर अग्रणी देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना है।”

कार्ययोजना पत्र, डॉ. वी.के. सारस्वत, सदस्य, नीति आयोग के साथ डॉ. नीरज सिन्हा, वरिष्ठ सलाहकार; श्री नमन अग्रवाल, विशेषज्ञ; सुश्री नबा सुरूर, सहायक और श्री सिद्धेय जी शिंदे, युवा पेशेवर, नीति आयोग द्वारा लिखा गया है।

भारत सरकार, नीति आयोग के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्ययोजना पत्र का विमोचन; तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े सरकार के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क भारत के नवाचार इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करने और परिवर्तनकारी विचारों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: NITI AAYOGpibTCRM Matrixटीसीआरएम मैट्रिक्स
Previous Post

टीटीएफ कोलकाता 2023 में कर्नाटक पर्यटन स्टैंड को सर्वश्रेष्ठ सजावट के लिए मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

Next Post

प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

Next Post
प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.