• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/08/2024
in देश
0
PARIS OLYMPICS 2024 : सेमीफाइनल में पहुंचीं VINESH PHOGAT
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद पूरा देश स्तब्ध है। इस बीच भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कठिन अनुभव के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है, जहां फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

कुश्ती से संन्यास की घोषणा की

वहीं गुरुवार की सुबह तड़के सोशल मीडिया पर विनेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा: “माँ, कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई। मुझे माफ कर दो। मेरे सपने टूट गए हैं। मेरी हिम्मत टूट गई है। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती। मैं हमेशा तुम्हारा ऋणी रहूगी। माफ करना।”

https://x.com/Phogat_Vinesh/status/1821332432701779982?t=kwpaQzQy3I3ockUZTgqHAQ&s=08

फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं

विनेश दूसरे वेट-इन (फाइनल के दिन) के दौरान वजन मापने में विफल रहीं और उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे उनका पक्का पदक भी छिन गया। 29 वर्षीय विनेश कुश्ती में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र अन्य महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रियो 2016 में कांस्य पदक जीता था।

तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्डलिस्ट हैं विनेश

दो बार की ओलंपियन विनेश के नाम तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड, दो विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक और एक एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक है। उन्हें 2021 में एशियाई चैंपियन का ताज भी पहनाया गया था। विनेश प्रतिष्ठित फोगट कुश्ती परिवार से हैं। उनकी चचेरी बहनें गीता, संगीता और बबीता भी पहलवान हैं। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने उनकी चचेरी बहन संगीता से शादी की है।

ओलंपिक क्वालीफायर में हासिल किया कोटा

विनेश ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में फाइनल में पहुंचकर महिलाओं की 50 किग्रा श्रेणी में अपना पेरिस ओलंपिक कोटा सुरक्षित कर लिया था। उन्होंने सेमीफाइनल में लौरा गनीकीजी को हराया। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि वे ओलंपिक ट्रायल आयोजित नहीं करेंगे और कोटा जीतने वाले पहलवान पेरिस में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

अमेरिकी रेसलर ने विनेश को सिल्वर देने की उठाई मांग

इस बीच अमेरिकी रेसलर जॉर्डन बरोज ने विनेश को सिल्वर मेडल देने सहित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के नियमों में बदलाव की मांग उठाई है। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और छह बार के विश्व चैंपियन जॉर्डन बरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट शेयर करते हुए विनेश का सपोर्ट किया। उन्होंने पहली पोस्ट में लिखा कि विनेश को सिल्वर मेडल दिया जाए।

वहीं दूसरी पोस्ट में अमेरिकी रेसलर ने लिखा- यूडब्ल्यूडब्ल्यू के लिए नियमों में तत्काल ये बदलाव हों-

1. दूसरे दिन 1 किलो बढ़े वजन तक की छूट मिले।

2. वजन-तौल सुबह 8:30 बजे से बढ़ाकर 10:30 बजे हो।

3. भविष्य के फाइनल में अगर विरोधी फाइनलिस्ट वजन कम करने में चूक जाता है तो उसकी हार घोषित हो।

4. सेमीफाइनल में जीत के बाद, दोनों फाइनलिस्ट के मेडल सुरक्षित हों, भले ही दूसरे दिन वजन कम करने में चूक जाएं। गोल्ड मेडल केवल वही पहलवान जीत सकता है जो दूसरे दिन वजन कम रखता है।

5. विनेश को सिल्वर मेडल दिया जाए।

Tags: VINESH PHOGAT
Previous Post

8 अगस्त 2024 ,आज का राशिफल और पंचांग

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से 11 अगस्त की नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग, सुनवाई शुक्रवार को

Next Post
SUPREME COURT ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच पर लगा दी रोक

सुप्रीम कोर्ट से 11 अगस्त की नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग, सुनवाई शुक्रवार को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In