• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग से 10 नवजात बच्चों की मौत, PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

10 newborn babies died in a fire at a medical college in Jhansi, an ex-gratia of Rs 2 lakh announced from PMNRF

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
16/11/2024
in देश
0
झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग से 10 नवजात बच्चों की मौत, PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के झांसी मेडिकल कॉलेज (jhansi medical college) में शिशु वार्ड के एनआईसीयू में शुक्रवार देररात अचानक आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बच्चों की हालत गंभीर है। 35 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दस बच्चों के मौत की पुष्टि की है। मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की मौत की घटना पर शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। सीएम ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की है। सीएम ने कमीश्नर विमल कुमार दुबे और डीआईजी कालानिधि नैथानी को घटना की जांच सौंपी है और कहा कि इसकी रिपोर्ट 12 घंटे के भीतर दें। कानपुर से भी चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग प्रसूता विभाग से चीख पुकार के साथ लोग अपने अपने नवजात को बैड से उठाकर बाहर भागने लगे। घटना से वहां भगदड़ मच गईं। गर्भवती महिलाओं को भी परिजन लेकर दौड़े। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों सहित पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री @narendramodi ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरी संवेदना जताई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की रात हुए झांसी मेडिकल कालेज हादसे पर गहरी संवेदना जताई। आग लगने से हुई नवजात शिशुओं की मौत से व्यथित प्रधानमंत्री ने ईश्वर से पीड़ित परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर लिखा, ”हृदय विदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कालेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।”

हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की…

— PMO India (@PMOIndia) November 16, 2024

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

Tags: jhansi medical collegePrime Minister's National Relief Fund
Previous Post

PM MODI आज से तीन देशों की विदेशी यात्रा पर, ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

Next Post

अमेरिकी इतिहास में सबसे कम उम्र की कैरोलिन लेविट होंगी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी

Next Post
अमेरिकी इतिहास में सबसे कम उम्र की कैरोलिन लेविट होंगी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी

अमेरिकी इतिहास में सबसे कम उम्र की कैरोलिन लेविट होंगी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.