• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

PM MODI आज से तीन देशों की विदेशी यात्रा पर, ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
16/11/2024
in देश
0
G7 समिट में हिस्सा लेने इटली जाएंगे PM MODI
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PRIME MINISTER NARENDRA MODI) का आज से तीन देशों का विदेश दौरा शुरू हो रहा है। यह दौरा 21 नवंबर को पूरा होगा। प्रधानमंत्री आज और कल अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचेंगे। इसके बाद वे गुयाना के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर वहां पहुंच रहे हैं। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे का विवरण जारी किया था। 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया पहुंच रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2007 में मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया की यात्रा की थी। 17 नवंबर को राष्ट्रपति विला में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो राष्ट्रपति टीनूबू के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की जाएगी।

नाइजीरिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील पहुंचेंगे। वह यहां 18 और 19 नवंबर को रहेंगे। प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो जाएंगे। इसके अलावा गुयाना के अपने प्रवास (19-21 नवंबर) के दौरान जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुयाना यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा होगी।

रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ब्राजील में दोबारा मुलाकात हो सकती है। जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात होगी।

Tags: BrazilG-20 SummitNigeriaPM MODI
Previous Post

16 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग से 10 नवजात बच्चों की मौत, PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.