कोलकाता : ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हिन्दी के प्रति जागरूकता एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “हिन्दी पखवाड़ा–2026” का समापन समारोह कंपनी के बिंगहम हॉल में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में श्री संजीव रस्तोगी, निदेशक (उत्पादन), श्री आर वीराबाहु, निदेशक (वित्त) तथा ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ श्री संजीव रस्तोगी निदेशक (उत्पादन) के स्वागत वक्तव्य से हुआ, जहां उन्होंने तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान दौर में हिन्दी के लिए उपलब्ध नए अवसरों का उपयोग करते हुए, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।

समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बंग बासी मॉर्निंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० श्रीपर्णा तरफदार ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में हिन्दी भाषा : नई संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। पखवाड़े के अंतर्गत कंपनी की तीनों इकाइयों में विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया था।

समापन समारोह के दौरान इन प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की गई। समारोह का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हिन्दी का प्रयोग केवल हिन्दी पखवाड़े तक सीमित न रहकर कार्यालयीन कार्यों में निरंतर और अधिक प्रभावी रूप से किया जाएगा।

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हिन्दी के प्रति जागरूकता एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “हिन्दी पखवाड़ा–2026” का समापन समारोह कंपनी के बिंगहम हॉल में गरिमामय वातावरण में किया गया। https://t.co/63ZWZrydpd
— Braithwaite & Co.Ltd (@BraithwaiteKol) October 6, 2026
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..





