• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/12/2023
in देश
0
एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने आज वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) [डीजी (आई एंड एस)] का पदभार संभाला। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और पेरिस (फ्रांस) के कॉलेज इंटरआर्मी डी डिफेंस के पूर्व छात्र, एयर मार्शल मकरंद रानाडे को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था। 36 वर्षों से अधिक के सेवा काल में, इनकी कई महत्तवपूर्ण क्षेत्रीय और स्टॉफ पदों पर नियुक्ति रही। जिनमें एक लड़ाकू स्क्वाड्रन और दो फ्लाइंग स्टेशनों की कमान शामिल हैं। वे टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के साथ-साथ डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में निदेशक स्टाफ रहे हैं। उन्होंने काबुल, (अफगानिस्तान) में भारतीय दूतावास में एयर अताशे के रूप में भी कार्य किया है।उनकी  वायु सेना मुख्यालय में हुई स्टाफ नियुक्तियों में निदेशक, कार्मिक अधिकारी, प्रधान निदेशक, वायु सेना कर्मचारी निरीक्षण निदेशालय और सहायक प्रमुख वायु सेना संचालन (अंतरिक्ष) शामिल हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वे मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान, नई दिल्ली में वरिष्ठ एअर स्टॉफ अधिकारी भी रहे हैं।

उन्हें वर्ष 2006 में वायु सेना पदक (वीरता) और वर्ष 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था।

उन्होंने एयर मार्शल संजीव कपूर का स्थान लिया है जो 38 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के बाद 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Air Marshal Makrand Ranade takes charge as Director General (Inspection & Security) at Air Headquartersmochan samachaarpibएयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला
Previous Post

एनएलसीआईएल ने बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु टीएनएसडीसी और एनटीटीएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Next Post

नवंबर 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1,67,929 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.