• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे ने वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़ का किया दौरा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/01/2024
in देश
0
मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे ने वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़ का किया दौरा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे ने एयर फोर्स फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन रीजनल [एएफएफडब्ल्यूए (आर)] की अध्यक्ष श्रीमती रुचिरा पांडे के साथ 03 जनवरी से 04 जनवरी 2024 तक वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़ का दौरा किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग और एएफएफडब्ल्यूए (एल) के अध्यक्ष एयर कमोडोर अमित अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे को नजफगढ़ डिपो द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई, इसके बाद उन्होंने परिचालन, रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर एयर मार्शल ने कहा कि अच्छी तरह से प्रशिक्षित किये गए ‘अग्निवीरवायु’ वायु सेना इकाइयों का अभिन्न अंग बन चुके हैं और अब उन्हें आगे बढ़ाने तथा आगे के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी सभी वरिष्ठ वायु योद्धाओं की है।

एयर मार्शल ने डिपो के कर्मियों के साथ बातचीत भी की और उनसे नई तकनीकी प्रगति के साथ तालमेल बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कर्मियों से अपने कौशल को बढ़ाने, सभी भूमिकाओं में दक्षता बनाए रखने और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्य को निभाने में उत्कृष्टता जारी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। एयर मार्शल विभास पांडे ने सभी वायु योद्धाओं से परिचालन संबंधी तैयारियों के लिए शारीरिक रूप से तैयार और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने तथा किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: Air Marshal Vibhas PandeyCommanding-in-ChiefMaintenance Commandmochan samachaarpibvisited Air Force Base Repair Depot Najafgarh.मेंटेनेंस कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल विभास पांडे ने वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़ का किया दौरा
Previous Post

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप के अपने अनुभवों को किया साझा, आतिथ्य-सत्कार के लिए द्वीप के लोगों को दिया धन्यवाद

Next Post

रक्षा मंत्रालय ने सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 802 करोड़ रुपये के अनुबंध-पत्र पर किए हस्ताक्षर

Next Post
रक्षा मंत्रालय ने सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 802 करोड़ रुपये के अनुबंध-पत्र पर किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 802 करोड़ रुपये के अनुबंध-पत्र पर किए हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.