• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 2022 में निधन हो गया था। यह पुरस्कार उनकी स्मृति में परिवार और ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया था। कुछ दिनों पहले से ही चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिलेगा। उनके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और एक्टर रणदीप हुडा को भी इस खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/04/2024
in देश
0
अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 2022 में निधन हो गया था। यह पुरस्कार उनकी स्मृति में परिवार और ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया था। कुछ दिनों पहले से ही चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिलेगा। उनके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और एक्टर रणदीप हुडा को भी इस खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बता दें, कुछ दिन पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका उषा उत्थप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अमिताभ बच्चन को यह पुरस्कार 24 अप्रैल को लता मंगेश्कर के पिता और थिएटर-संगीत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला। अब अमिताभ बच्चन को संगीत जगत के दिग्गजों और मंगेशकर परिवार के सामने यह अवॉर्ड दिया गया। यह पुरस्कार संगीत, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है।

अवॉर्ड मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर की। अमिताभ ने कहा, “हृदयनाथ जी, मैं पिछली बार के लिए आपसे माफी मांगता हूं। मैंने तब आपको बताया था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक था, लेकिन यहां नहीं आना चाहता था। इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा।”

पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर की 2022 में निधन के बाद परिवार और ट्रस्ट ने सुर सम्राज्ञी की याद में इस सम्मानित पुरस्कार की स्थापना की थी। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड और एक्टर रणदीप हुड्डा को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने देश, समाज और उसके लोगों के लिए योगदान दिया हो। इससे पहले वर्ष लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। इसके अलावा 2023 में यह पुरस्कार आशा भोसले को दिया गया।

विनायक दामोदर सावरकर पर बनी फिल्म के लिए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करने पर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मीडिया से कहा कि कई प्रतिभाशाली लोगों के साथ-साथ मेरे लिए भी ऐसा सम्मान पाना बेहद खास पल है, (विनायक दामोदर) सावरकर की बायोपिक करने के लिए पुरस्कार पाना मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Amitabh Bachchan received Lata Dinanath Mangeshkar Awardmochan samachaarpibअमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी को चुनाव आयोग की नोटिस , 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

Next Post

नीदरलैंड में जारी विश्व ऊर्जा सम्मेलन में एक मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का हुआ आयोजन

Next Post
नीदरलैंड में जारी विश्व ऊर्जा सम्मेलन में एक मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का हुआ आयोजन

नीदरलैंड में जारी विश्व ऊर्जा सम्मेलन में एक मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In