• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आर्मी चीफ ने भारतीय सेना के डी5 मोटर साइकिल अभियान दल को दिखाई हरी झंडी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
27/06/2024
in देश
0
आर्मी चीफ ने भारतीय सेना के डी5 मोटर साइकिल अभियान दल को दिखाई हरी झंडी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय सेना (Indian Army) के डी5 मोटरसाइकिल अभियान दल को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Army Chief General Manoj Pandey) ने गुरुवार को नई दिल्ली (New Delhi) के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अभियान दल के सदस्यों के साथ बातचीत की और टीम लीडर को मोटरसाइकिल अभियान का झंडा सौंपा। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया।

 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अभियान

यह अभियान 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ सेवारत अधिकारी, कारगिल युद्ध से जुड़े पूर्व अधिकारी, वीर नारियां और पूर्व सैनिक शामिल हुए। यह अखिल भारतीय अभियान 12 जून को देश के पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण में धनुषकोडी से आरंभ हुआ था। आठ मोटरसाइकिल सवार तीन टीमों ने दिल्ली पहुंचने से पहले विविध क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण मार्गों से गुजरते हुए यात्रा की।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर 26 जून को दिल्ली कैंट में टीमों से मिले और कारगिल युद्ध के दिग्गजों की उनकी बहादुरी के लिए सराहना की और प्रायोजकों का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सेवारत अधिकारियों, कारगिल युद्ध के दिग्गजों, वीर नारियों और परिवारों सहित लगभग 500 व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिल्ली के बाद अब यह तीनों टीमें द्रास के लिए दो अलग-अलग मार्गों से आगे बढ़ रही हैं। एक टीम अंबाला, अमृतसर, जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर से होकर 1,085 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जबकि दूसरी टीम चंडीमंदिर, मनाली, सरचू, न्योमा, तांगत्से और लेह से होकर 1,509 किलोमीटर की दूरी तय करेगी है।

अभियान का नेतृत्व तोपखाना रेजिमेंट कर रही है

इस अभियान का समापन द्रास के गन हिल पर होगा, जो कारगिल युद्ध के दौरान अपने सामरिक महत्व के लिए इतिहास में दर्ज है। अभियान दल के सदस्य अपने रूट के दौरान रास्ते में रहने वाले कारगिल युद्ध के नायकों, दिग्गजों और वीर नारियों से संपर्क करेंगे और युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अभियान का नेतृत्व तोपखाना रेजिमेंट कर रही है, जिसने ऑपरेशन विजय में सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान दल कारगिल युद्ध नायकों की बहादुरी और बलिदान के प्रति एक श्रद्धांजलि है।

source : pib

Tags: army chief general manoj pandeyD5 Motorcycle Expeditionary TeamIndian Armymochan samachaarpib
Previous Post

नेपाल के जनकपुरधाम से अयोध्या धाम तक के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, जानें कब से बुक होंगे टिकट

Next Post

भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत, बैंकों का कुल एनपीए आया 2.8 फीसदी पर : RBI

Next Post
भारतीय रिजर्व बैंक ने मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए शुरू किया तिमाही सर्वेक्षण

भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत, बैंकों का कुल एनपीए आया 2.8 फीसदी पर : RBI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In