• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

असम राइफल्स ने भारी मात्रा में किया हथियार और गोला- बारूद बरामद

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/04/2024
in देश
0
असम राइफल्स ने भारी मात्रा में किया हथियार और गोला- बारूद बरामद
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : असम राइफल्स ने नागालैंड के मोन जिले में पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारत–म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार, गोला–बारूद और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की।

पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

सुबह शुरू किए गए इस तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी), 04 ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 हैंड हेल्ड रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन, एक केनबो बाइक, एक बोलेरो वाहन तथा अन्य युद्ध सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला–बारूद बरामद किया गया।

सीमावर्ती क्षेत्र के समीप भारी क्षमता वाले इन सैन्य ग्रेड हथियारों की बरामदगी असम राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे सीमा सीलिंग ऑपरेशन के लिए बड़ी सफलता है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे शत्रु तत्वों के नापाक मंसूबों के लिए भी बड़ा आघात है। सैन्य ग्रेड के हथियारों और लगभग 200 हैंड हेल्ड रेडियो सेटों की बरामदगी से इन हथियारों के गलत लक्ष्यों और क्षति की सीमा का संकेत मिलता है।

पकड़ा गया व्यक्ति और बरामद सामान नागालैंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है। असम राइफल्स के चौकस जवानों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सुरक्षा स्थिति उत्पन्न करने के गैरकानूनी तत्वों के मंसूबों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Assam Rifles recovered huge quantity of arms and ammunitionmochan samachaarpibअसम राइफल्स ने भारी मात्रा में किया हथियार और गोला- बारूद बरामद
Previous Post

मतदाता जागरूकता अभियान के लिए सजाई गई एक ट्राम को किया गया रवाना

Next Post

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का हुआ जलावतरण

Next Post
गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का हुआ  जलावतरण

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का हुआ जलावतरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.