• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पीएम विश्वकर्मा योजना पर सोनीपत (हरियाणा) में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी उपलब्‍ध करना है। इस योजना के तीन स्तंभ हैं - सम्मान, सामर्थ्‍य और समृद्धि।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/12/2023
in देश
0
पीएम विश्वकर्मा योजना पर सोनीपत (हरियाणा) में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के करनाल स्थित एमएसएमई-विकास कार्यालय  द्वारा 27 दिसंबर, 2023 को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड, सोनीपत में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोहनलाल बड़ौली थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संजीव चावला निदेशक एमएसएमई डीएफओ करनाल ने सभी अतिथियों के स्वागत से किया और एक वीडियो के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में चर्चा करते हुए इस योजना के विभिन्न घटकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होंने ग्राम पंचायत/शहरी स्थानीय निकाय की पंजीकरण प्रक्रिया और ऑन-बोर्डिंग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी उपलब्‍ध करना है। इस योजना के तीन स्तंभ हैं – सम्मान, सामर्थ्‍य और समृद्धि।

इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री मोहन लाल बडौली ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हरियाणा राज्य के सभी कारीगरों को योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ उठाना चाहिए।

एमएसएमई मंत्रालय की ओर से अपर विकास आयुक्त डॉ. इशिता गांगुली त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना 17 सितंबर, 2023 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों को 15000 रुपये तक के कीमत की टूल किट दी जाएगी और 5 प्रतिशत ब्याज पर बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ-साथ 500 रुपये प्रतिदिन का दैनिक भत्ता, मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, प्रमाण पत्र तथा कारीगर पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी देते हुए  प्रसन्नता व्यक्त की कि कुल नामांकन में महिलाओं की भागीदारी 55 प्रतिशत है। उन्‍होंने सभी से आत्मनिर्भर बनने और अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए इस योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम को श्री राकेश कादयान, नगर परियोजना अधिकारी (शहरी स्थानीय निकाय) सोनीपत और श्री परमवीर सैनी एवं श्री दिनेश स्वामी ने जिला प्रशासन की ओर से संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएससी सेंटर की ओर से 10 स्टॉल लगाए गए। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी जैसी 18 विभिन्न श्रेणियों के कारीगरों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया और उन्हें पीएम विश्वकर्मा के तहत दिए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

संयुक्त निदेशक श्री वीपी सिंह वालिया, जिला एमएसएमई केंद्र, सोनीपत द्वारा धन्यवाद प्रस्‍ताव दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री सौरभ अरोड़ा, सहायक निदेशक, श्री सतपाल, सहायक निदेशक, श्री केसी मीना, सहायक निदेशक, श्री एमके वर्मा, सहायक निदेशक, श्री बलबीर सिंह, सहायक निदेशक, श्रीमती रचना त्रिपाठी, सहायक निदेशक, श्रीमती मीनू बाला धीमान, सहायक निदेशक और श्री हरपाल सिंह, सहायक निदेशक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 300 कारीगरों ने भी भाग लिया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Awareness program organized in Sonipat (Haryana) on PM Vishwakarma Yojanamochan samachaarpibपीएम विश्वकर्मा योजना पर सोनीपत (हरियाणा) में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
Previous Post

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

Next Post

उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री 

Next Post
उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री 

उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In