• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Loksabha Election के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त, 1 जून को होगी वोटिंग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
31/05/2024
in देश
0
LOKSABHA ELECTION 2024: चौथे चरण में बंगाल में 75.66 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान हुआ
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: LOKSABHA ELECTION के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए गुरुवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसी के साथ पिछले दो महीने से चली आ रही प्रचार से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां भी ठहर गई हैं। सातवें दौर में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की कुल 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इन प्रदेशों से कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा और चार जून को नतीजे आयेंगे।

 

सातवें चरण में BIHAR की 8 सीटों (नालन्दा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर 134,

CHANDIGARH की 1 सीट पर 19,

HIMACHAL PRADESH की 4 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला) पर 37,

JHARKHAND की 3 सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) पर 52,

ORISSA की 6 सीटों (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर) पर 66,

पंजाब की 13 सीटों (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला) पर 328,

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज) पर 144 और

पश्चिम बंगाल की 9 सीटों (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर) पर 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर सीट से अभिनेता रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को मैदान में उतारा है। हिमाचल की मंडी सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य कांग्रेस उम्मीदवार हैं। हमीरपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर और हरसिमरत कौर बादल भटिंडा से चुनाव लड़ रही हैं। (इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: loksabha election 2024mochan samachaarPrime Minister Narendra Modiwest bengal cm mamta banerjee
Previous Post

विरासत के संरक्षण के लिए आर्थिक ताकत बनना होगा: उपसभापति, राज्यसभा  

Next Post

BIHAR में लू लगने से हुई 59 लोगों की मौत

Next Post
BIHAR में लू लगने से हुई 59 लोगों की मौत

BIHAR में लू लगने से हुई 59 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.