• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/04/2024
in देश
0
केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  केंद्र सरकार ने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नियम- 1985 के नियम 10 और 11 के प्रावधानों के अनुसरण में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम- 1984 (1984 का 52) की धारा- 3 की उपधारा (3) के खंड (जी) के साथ पठित धारा- 4 के तहत जारी 25 अक्टूबर, 2023 की अधिसूचना एस.ओ. 4701(ई) के माध्यम से 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)अब माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर ने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के भारतीय पशु चिकित्सा चिकित्सकों के पंजी (रजिस्टर) में नामांकित व्यक्तियों में से सदस्यों का चुनाव कराने के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की हैं:-

कार्यक्रम तिथि और समय
नामांकन करने की तिथि 20.04.2024(शनिवार) से 26.04.2024 (शुक्रवार) सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
नामांकन की जांच की तिथि और समय 01.05.2024 (बुधवार) सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00  बजे तक
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 03.05.2024 (शुक्रवार) को शाम 5.00 बजे तक
मतदान की तिथि 08.06.2024 (शनिवार) सुबह 7.00 से शाम 7.00  बजे तक
वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा की तारीख, समय व स्थान  09.06.2024 (रविवार 10.30 सुबह से) नई दिल्ली

 

भारतीय पशु चिकित्सा परिषद का चुनाव लड़ने के लिए पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन निर्धारित प्रपत्र के अनुसार मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन और डेयरी विभाग की रिटर्निंग अधिकारी न्यायमूर्ति (श्रीमती) आशा मेनन (सेवानिवृत्त) केबिन संख्या- 5, चंद्र लोक भवन (दूसरी मंजिल), जनपथ रोड, नई दिल्ली पर निर्धारित तिथि और समय पर या उससे पहले भेज या जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन (उम्मीदवार और प्रस्तावक/अनुमोदक के स्पष्ट हस्ताक्षर वाली स्कैन की गई कॉपी के साथ) ई-मेल आईडी: ro.vcielection[at]gmail[dot]com पर रिटर्निंग अधिकारी को जमा करने का विकल्प है। 26 अप्रैल, 2024 को शाम के 5:00 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना का अनुपालन किया गया है और सभी से अनुरोध किया गया कि वे भारत के असाधारण राजपत्र व पशुपालन और डेयरी विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना का अनुपालन करें।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Central government announces elections to 11-member Indian Veterinary Councilmochan samachaarpibकेंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की
Previous Post

मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह हुआ

Next Post

IREDA ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ किया दर्ज

Next Post
IREDA ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ किया दर्ज

IREDA ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ किया दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In