• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह हुआ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/04/2024
in देश
0
मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह हुआ
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय और मेसर्स एलएंडटी के बीच तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण का अनुबंध 23 मार्च को हुआ था। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस क्रम में, मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज (यार्ड-18005) का स्टील कटिंग समारोह 20 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने ने की, जिसमें श्री एलएंडटी प्रिसिजन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम के कार्यकारी उपाध्यक्ष अरुण रामचंदानी के साथ-साथ भारतीय नौसेना और मेसर्स एलएंडटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों का उपयोग तटीय इलाकों में बुनियादी प्रशिक्षण के बाद अधिकारी कैडेटों को समुद्र में प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा। ये जहाज मित्र देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण सुविधाएं भी प्रदान करेंगे। इन जहाजों को सितंबर 2026 तक भारतीय नौसेना को सौंपे जाने की संभावना है। स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास में यह एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप है। दीर्घकालिक एकीकृत परिप्रेक्ष्य योजना यानी लॉन्ग टर्म इंटिग्रेटेड पर्सपेक्टिव प्लान (एलटीआईपीपी 2012-27) में भारतीय नौसेना के लिए उसकी शक्ति के स्तर पर तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों की परिकल्पना की गई है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibSteel Cutting Ceremony of 3rd Cadet Training Ship held at M/s L&T Shipyardमेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह हुआ
Previous Post

भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का किया संचालन

Next Post

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की

Next Post
केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In