• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र सरकार की कोशिश किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की : मुंडा

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का झारखंड में किया शुभारंभ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/02/2024
in देश
0
केंद्र सरकार की कोशिश किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की : मुंडा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी, झारखंड में पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का शुभारंभ किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसारइस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह मेला देश के पूर्वी क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा, जिसकी सार्थकता खेतों में नजर आएगी। केंद्र सरकार की कोशिश है कि हर राज्य खेती में आत्मनिर्भर बने और हमारे किसानों की आय बढ़े। किसानों को गर्व से यह कहने का मौका मिले कि हम किसी के मोहताज नहीं हैं, बल्कि हम मजबूत हैं और हमारे माध्यम से हमारा देश भी सशक्त है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा, खूंटी में आयोजित इस मेले में पूर्वी राज्यों के हजारों किसान शामिल हुए हैं। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती के साथ तकनीक से कैसे जोड़ा जाए, उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाएं, कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों का समाधान कैसे हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वृहद मेले का आयोजन किया गया है। श्री मुंडा ने कहा कि आज हम इस अवस्था में हैं कि अपनी खाद्यान्न जरूरतों को पूरा कर सकें, लेकिन हमें भविष्य के लिए भी तैयारी करनी है, क्योंकि भूमि सीमित है व आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उत्पादन के साथ-साथ उत्पादकता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गुणवत्ता व पोषणयुक्त उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रबंधन व गवर्नेंस के माध्यम से कोशिश की जा रही है। विज्ञान व तकनीकी को जोड़ते हुए परंपरागत और पोषक तत्वों की उपलब्धता वाली खेती को बढ़ाकर किसानों के जीवन में खुशहाली व आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय लगातार कार्य कर रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान व परिषद तथा मंत्रालय के माध्यम से नवाचारों के साथ किसानों को जोड़ा जा रहा है, ताकि लागत घटे, उत्पादकता बढ़े व नुकसान कम हो। साथ ही हमारा लक्ष्य पूरा हो सकें। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में काम तो हो रहे हैं, लेकिन गतिशीलता बनाए रखने की जरूरत है। किसान अपने कल्चर व ट्रेडिशन के साथ विकास से जुड़ सकें, यह ध्यान रखा जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वी क्षेत्र में जनजातीय समाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गत 15 नवंबर को यहां प्रधानमंत्री श्री मोदी आए थे, तब उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की माटी से देश का आह्वान किया था कि हम उन लोगों तक व उन घरों तक पहुंचे, जहां आज तक नहीं पहुंच सके हैं। इस संकल्प को पूरा करने में यह मेला सार्थक हो सके, हमें यह सिद्ध करना है। देश का कोई भी हिस्सा जब पीछे रहता है, तो देश पीछे रह जाता है। यहां लाख उत्पादन बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। विश्व जैविक खेती की तरफ लौट रहा है। टिकाऊ खेती व उत्पादन बढ़ाने पर दुनिया चिंता कर रही है। जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन को लेकर चिंता हो रही है। भारत के लिए तो खेती रीढ़ की तरह है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति की चिंता करें व जल प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए भी काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही भविष्य की जरूरतों के हिसाब से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। गेहूं और चावल में हम आत्मनिर्भर बने है, अब तूर दाल में भी यहीं लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने विशेष पोर्टल लांच करते हुए योजनाबद्ध ढंग से इस दिशा में तेजी से कार्य प्रारंभ किया है। केंद्र सरकार राज्यों के माध्यम से कृषि व किसानों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

कार्यक्रम में लोक सभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्म भूषण श्री करिया मुंडा, विधायक श्री कोचे मुंडा, पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक आदि मौजूद थे। 5 फरवरी को समापन सत्र में झारखंड के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। मेले में लगभग डेढ़ सौ स्टाल लगाए गए हैं। श्री मुंडा के साथ ही बड़ी संख्या में किसानों ने इनका अवलोकन किया व कृषि संबंधी नवाचारों की जानकारी ली। मेले में सैकड़ों किसानों को लगभग 40 लाख रू. मूल्य के कृषि उपकरण व अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। निदेशक डॉ. अभिजीत कर ने स्वागत भाषण दिया। मेले में कृषि संबंधी विषयों (उन्नत कृषि पद्धति, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, लाख व तसर उत्पादन आदि) पर गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं प्रगतिशील कृषकों वं उद्यमियों को कई श्रेणियों में पुरस्कार भी दिए गए। टाटा ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस मेले की थीम है-सतत् एवं चक्रीय जैव-अर्थव्यवस्थाः आत्मनिर्भर व विकसित भारत का उत्प्रेरक।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Central government's efforts to make farmers self-reliant: Mundakrishi melamochan samachaarpibकेंद्र सरकार की कोशिश किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की : मुंडा
Previous Post

“आइए, हम एक ऐसी दुनिया का निर्माण करें, जहां हर किसी को समय पर न्याय मिले और कोई वंचित न रह जाए” : प्रधानमंत्री

Next Post

टीईसी ने बेंगलुरु में दूरसंचार क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स/कंपनियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Next Post
टीईसी ने बेंगलुरु में दूरसंचार क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स/कंपनियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

टीईसी ने बेंगलुरु में दूरसंचार क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स/कंपनियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In