• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Chardham Yatra 2025 : 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ और तुंगनाथ धाम के कपाट

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/04/2025
in देश
0
KEDARNATH DHAM : केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने आगामी चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति के मुताबिक केदारनाथ धाम और तीसरे केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। इसके अलावा, दूसरे केदार माने जाने वाले श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट 21 मई को खोले जाएंगे। इन तिथियों को तय करने के लिए BKTC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सोमवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में एक बैठक की। इस अवसर पर केदार सभा ने उनका स्वागत किया और तीर्थपुरोहितों के साथ समन्वय में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इसके साथ ही विजय प्रसाद थपलियाल ने आज मंगलवार को मंदिर समिति से संबंधित कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी किया, जिनमें मां बाराही मंदिर (संसारी), श्री त्रियुगी नारायण मंदिर, गौरीकुंड स्थित गौरीमाता मंदिर, सोनप्रयाग का मंदिर समिति विश्राम गृह और गुप्तकाशी स्थित संस्कृत महाविद्यालय शामिल हैं।

वहीं चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब 13 या उससे अधिक यात्रियों को ढोने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तराखंड में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों को पूरे यात्रा सीजन के लिए ग्रीन कार्ड मिलेगा,जबकि अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को केवल 15 दिनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Tags: Chardham Yatra 2025
Previous Post

अमरनाथ यात्रा के लिए 533 बैंक शाखाओं में शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया

Next Post

Justice BR Gavai होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

Next Post
Justice BR Gavai होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

Justice BR Gavai होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In