• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
31/03/2024
in देश
0
टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास, टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह 30 मार्च 2024 को सम्पन्न हुआ। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इसका आयोजन अमेरिकी नौसेना के सैन एंटोनियो श्रेणी की परिवहन गोदी-समरसेट पर आयोजित किया गया। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। इसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन शुरू करने में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और मानक संचालन प्रक्रियाओं को साझा करना है।

विशाखापत्तनम में 18 से 25 मार्च तक हार्बर चरण का आयोजन किया गया, इस दौरान समुद्री यात्रा से पूर्व विचार-विमर्श, विषय-वस्तु विशेषज्ञों के बीच विचारों का आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम, जहाज बोर्डिंग अभ्यास और क्रॉस डेक दौरे शामिल थे। भारत की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने 25 मार्च 24 को एक साथ होली का पर्व मनाया। समुद्री चरण 26 से 30 मार्च 24 तक आयोजित किया गया और इसमें समुद्री अभ्यास में शामिल दोनों देशों की इकाइयां शामिल थीं। एक संयुक्त कमान एवं नियंत्रण केंद्र और एचएडीआर संचालन के लिए संयुक्त राहत और चिकित्सा शिविर की स्थापना के लिए काकीनाडा में सैनिक पहुंचे। काकीनाडा और विशाखापत्तनम के पास भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के बीच यूएच3एच, सीएच53 और एमएच60आर हेलीकॉप्टरों से जुड़े क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन भी किए गए।

भारतीय नौसेना की भाग लेने वाली इकाइयों में एक लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, लैंडिंग शिप टैंक  जिसमें उनके अभिन्न लैंडिंग क्राफ्ट और हेलीकॉप्टर शामिल थे। गाइडेड मिसाइल युद्ध-पोत और लंबी दूरी तक मार करने वाले समुद्री टोही विमानों की विभिन्न इकाइयों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मशीनीकृत बलों सहित एक इन्फैंट्री बटालियन समूह द्वारा किया गया। भारतीय वायु सेना ने एक मध्यम लिफ्ट विमान, परिवहन हेलीकॉप्टर और त्वरित कार्रवाई चिकित्सा दल भी तैनात किया था।

अमेरिका की टास्क फोर्स में एक यूएस नेवी लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक शामिल था जिसमें इसके इंटीग्रल लैंडिंग क्राफ्ट एयर कुशन और हेलीकॉप्टर, एक विध्वंसक, समुद्री टोही और मध्यम लिफ्ट विमान और यूएस मरीन भी शामिल थे।

तीनों सेनाओं के विशेष प्रचालन बलों ने भी अभ्यास में भाग लिया और बंदरगाह एवं समुद्री चरण के दौरान विशाखापत्तनम और काकीनाडा में अमेरिका के सैन्य बलों के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Closing ceremony of Tiger Triumph 2024 heldmochan samachaarpibटाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया
Previous Post

राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च का दौरा किया

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न प्रदान किया

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न प्रदान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In