• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

CM TAMANG ने Assembly Elections में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से की जीत हासिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/06/2024
in देश
0
CM TAMANG ने Assembly Elections में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से की जीत हासिल
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री तथा सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी के अध्यक्ष PREM SINGH TAMANG ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है।

राज्य में 19 अप्रैल को सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। रविवार सुबह 6 बजे से राज्य के सभी छह जिलों में मतगणना जारी है। मुख्यमंत्री तथा एसकेएम पार्टी के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सोरेंग च्याखुंग और रिनॉक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा और उन्होंने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है।

उन्होंने सोरेंग च्याखुंग निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एडी सुब्बा पराजित किया। वहीं, रिनॉक निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री तमांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौड्याल को हराया।

राज्य विधानसभा चुनाव 2024 पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग के लिए काफी निराशाजनक साबित हुआ है। 40 साल तक विधायक और 25 साल तक मुख्यमंत्री रहे चामलिंग दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव हार गए हैं।

एसडीएफ अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए दो निर्वाचन क्षेत्रों, पोकलोक कामरांग निर्वाचन क्षेत्र और नामचेबुंग निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी दी थी। वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से हार गये हैं। वह पिछले 40 साल से लगातार चुनाव जीत रहे थे, लेकिन पहली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एसडीएफ की इस बार सत्ता में वापसी का दावा कर रहे चामलिंग अपनी सीट भी नहीं बचा सके।

चामलिंग कई वर्षों से पोकलोक कामरांग निर्वाचन क्षेत्र और नाम्ची सिंगिथांग निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ते आ रहे थे। हालांकि, इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नाम्ची सिंगिथांग के बजाय नामचेबुंग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। उन्हें नाम्ची सिंगिथांग निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राई ने हराया। इस तरह वह पूर्व नौकरशाह और एसकेएम पार्टी के उम्मीदवार राजू बस्नेत से नोमचेबुंग निर्वाचन क्षेत्र में हार गए हैं। (इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: assembly electionsCM Tamang
Previous Post

भारत सरकार ने क्यूबा गणराज्य की सरकार को भेजी मानवीय सहायता

Next Post

विधानसभा चुनाव 2024 : Arunachal Pradesh में BJP ने 46 सीटों पर की जीत दर्ज

Next Post
विधानसभा चुनाव 2024 : Arunachal Pradesh में BJP ने 46 सीटों पर की जीत दर्ज

विधानसभा चुनाव 2024 : Arunachal Pradesh में BJP ने 46 सीटों पर की जीत दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.