• Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण आज से हुआ शुरू, 27 हजार करोड़ रुपये का न‍िवेश, 28 हजार होंगे रोजगार

टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण आज शुरू हुआ ; इसे 27 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाएगा और 15,000 प्रत्यक्ष और 11-13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/08/2024
in देश
0
टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण आज से हुआ शुरू, 27 हजार करोड़ रुपये का न‍िवेश, 28 हजार होंगे रोजगार
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत में अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर विनिर्माण संबंधी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, असम में टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई के निर्माण की शुरुआत का समारोह आज असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और टाटा संस लिमिटेड के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

बाद में आज, केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने हमेशा एक्ट ईस्ट नीति पर जोर दिया है और आज इस इकाई के निर्माण की शुरुआत के साथ असम में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को 29 फरवरी, 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था।

भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए कार्यक्रम 21.12.2021 को 76,000 करोड़ रुपये के

कुल परिव्यय के साथ अधिसूचित किया गया था। जून, 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए माइक्रोन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसका निर्माण तेजी से चल रहा है।

सेमीकंडक्टर इकाई के बारे में

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 27 हजार करोड़ रुपये के निवेश से यह इकाई स्थापित की जाएगी और इससे 15 हजार प्रत्यक्ष और 11-13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक आधारभूत उद्योग है और इससे विभिन्न अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम उद्योगों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस इकाई की प्रस्तावित क्षमता प्रतिदिन 4.83 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स है। उन्होंने बताया कि यह इकाई स्वदेशी उन्नत सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए स्थल होगी, जिसमें वायर  बॉन्ड, फ्लिप चिप और आईएसआईपी (पैकेज में एकीकृत प्रणाली) प्रौद्योगिकियां शामिल हैं और इस संयंत्र में तैनात की जाने वाली ये

तीनों प्रमुख प्रौद्योगिकियां भारत में विकसित की जा रही हैं। ये प्रौद्योगिकियां ऑटोमोटिव (विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन), संचार, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य जैसे प्रमुख अनुप्रयोगों के लिए

अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

प्रतिभा विकास योजना

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि देश भर में 113 शैक्षणिक संस्थानों में सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन में बी.टेक, एम.टेक और पीएचडी स्तर पर उद्योग हेतु तैयार 85,000 कार्यबल को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें से 9 पूर्वोत्तर में हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:

क्र.सं. राज्य संस्थान का नाम
1 असम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर
2 मिजोरम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मिजोरम
3 मणिपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मणिपुर
4 नगालैंड राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान नगालैंड
5 त्रिपुरा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला
6 सिक्किम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिक्किम
7 अरुणाचल प्रदेश राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अरुणाचल प्रदेश
8 मेघालय नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मेघालय

 

आज की घोषणा पूर्वोत्तर की प्रगति में तेजी लाने और भारत के प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत, विकसित पूर्वोत्तर’ के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Tags: AssamConstruction of Tata's semiconductor unit startedtata
Previous Post

भारत में 65 वर्ष बाद हुआ कृषि अर्थशास्त्रियों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पीएम मोदी ने क‍िया उद्घाटन

Next Post

4 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post
28 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

4 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In