• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सीएसआईआर-आईआईसीटी और केएएमपी: 150 से अधिक छात्रों का वैज्ञानिक भ्रमण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
16/02/2024
in देश
0
सीएसआईआर-आईआईसीटी और केएएमपी: 150 से अधिक छात्रों का वैज्ञानिक भ्रमण
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म द्वारा रामादेवी पब्लिक स्कूल, हैदराबाद और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाकिमपेट, हैदराबाद के 150 से अधिक छात्रों के लिए सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना में कल एक वैज्ञानिक भ्रमण आयोजित किया गया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB ) इस भ्रमण ने छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की दुनिया में डुबकी लगाने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। इसका उद्देश्य छात्रों के भीतर वैज्ञानिक अन्वेषण और खोज के प्रति जुनून पैदा करना था।

बातचीत और प्रयोगशाला यात्रा के माध्यम से डॉ. वत्सला रानी (प्रधान वैज्ञानिक और सीएसआईआर-जिज्ञासा समन्वयक, सीएसआईआर-आईआईसीटी, हैदराबाद) और उनकी टीम ने छात्रों को  वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। एनारोबिक गैस लिफ्ट रिएक्टर प्रौद्योगिकी, जल शोधन प्रौद्योगिकी और फेरोमोन प्रौद्योगिकी के संबंध में छात्रों ने प्रयोगशालाओं के भीतर प्रायोगिक रूप से नई चीजें सीखीं।

सत्र के अंत में, श्री अनिकेत अरोड़ा (आउटरीच समन्वयक, केएएमपी) ने डॉ. डी. श्रीनिवास रेड्डी (निदेशक, सीएसआईआर-आईआईसीटी) और डॉ. वत्सला रानी (प्रधान वैज्ञानिक और सीएसआईआर-जिज्ञासा समन्वयक, सीएसआईआर- आईआईसीटी, हैदराबाद) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों के महत्व का भी उल्लेख किया और बताया कि कैसे केएएमपी का मानना ​​है कि इस तरह की अनुभवात्मक शिक्षा भारत में विज्ञान और अन्य विकासों के प्रति छात्रों की गहरी रुचि और समझ को बढ़ावा देने की कुंजी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रों को आगामी गतिविधियों जैसे ऑनलाइन ज्ञान साझाकरण सत्र, छात्रों के लिए वैज्ञानिक भ्रमण के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठित सीएसआईआर प्रयोगशालाओं/ अनुसंधान संगठन में व्यावहारिक दुनिया में विभिन्न वैज्ञानिक विषयों की खोज, और उनसे संलग्नता के लिए शिक्षकों का सतत व्यावसायिक विकास के बारे में जानकारी दी।

सीएसआईआर-आईआईसीटी के बारे में

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद – भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईआईसीटी) वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत सबसे पुरानी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में से एक है। सीएसआईआर-आईआईसीटी ने अपनी 70 साल की यात्रा में अपनी एक गतिशील, नवोन्मेषी और परिणामोन्मुख अनुसंधान एवं विकास संगठन के रूप में पहचान बनाई है। इसके ग्राहक विश्व भर में फैले हुए हैं। भारत में, यह रासायनिक और बायोटेक उद्योगों का विश्वसनीय गंतव्य है।

केएएमपी के बारे में

नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (एनआईएससीपीआर) और औद्योगिक भागीदार एम/एस नायसा कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (एनसीपीएल), की एक पहल और ज्ञान गठबंधन है। जिसका उद्देश्य   रचनात्मकता, सार्थक अधिगम, आलोचनात्मक अध्ययन और सोचने का कौशल विकसित करना है जो छात्रों की अंतर्निहित क्षमताओं को उभारते हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: CSIR-IICT and KAMP: Scientific excursion of more than 150 studentsiictmochan samachaarpibसीएसआईआर-आईआईसीटी और केएएमपी: 150 से अधिक छात्रों का वैज्ञानिक भ्रमण
Previous Post

आरपीएफ ने जनवरी 2024 में ऑपरेशन ‘नन्हे फ़रिश्ते’ के अंतर्गत 549 से अधिक बच्चों को फिर से परिवार से मिलाया

Next Post

प्रधानमंत्री ने नये मतदाताओं के बीच ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान के बारे में संदेश फैलाने के लिए सभी वर्ग के लोगों से किया आग्रह

Next Post
प्रधानमंत्री ने नये मतदाताओं के बीच ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान के बारे में संदेश फैलाने के लिए सभी वर्ग के लोगों से किया आग्रह

प्रधानमंत्री ने नये मतदाताओं के बीच 'मेरा पहला वोट देश के लिए' अभियान के बारे में संदेश फैलाने के लिए सभी वर्ग के लोगों से किया आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In