• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी मोड में 23 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी

भारत सरकार ने एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में छठी कक्षा से कक्षा-वार आधार पर 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल को मंजूरी दे दी है।

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
16/09/2023
in देश
0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी मोड में 23 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत सरकार ने एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में छठी कक्षा से कक्षा-वार आधार पर 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल को मंजूरी दे दी है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस पहल के तहत, सैनिक स्कूल सोसाइटी ने देश भर के 19 नए सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए)पर हस्ताक्षर किए हैं।

साझेदारी मोड के तहत नए सैनिक स्कूल खोलने के लिए आवेदनों के आगे के मूल्यांकन के बाद, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी मोड में 23 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस पहल से पिछले पैटर्न के तहत कार्यरत मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अलावा, सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी मोड के तहत कार्यरत नए सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

sainik school

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के दृष्टिकोण के पीछे का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर कैरियर के अवसर प्रदान करना है। यह निजी क्षेत्र को आज के युवाओं को कल के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रशिक्षित करके राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर भी प्रदान करता है।

उपरोक्त 23 स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार सूची https://sainikschool.ncog.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

ये नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। अपने नियमित सहायक बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा, वे सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को शैक्षणिक प्लस पाठ्यक्रम भी प्रदान करेंगे। इन स्कूलों के कामकाज से संबंधित विवरण https://sainikschool.ncog.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्रों और अभिभावकों को वेब पोर्टल पर जाने और इस अभिनव अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Defense Minister Rajnath Singh approves 23 new Sainik Schools in partnership modemilitary school
Previous Post

क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के प्रति जवाबी कार्रवाई के लिए भारत की पहल के हिस्से के रूप में भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र प्रहरी की आसियान देशों में विदेशी तैनाती

Next Post

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मनाया 29वां विश्व ओजोन दिवस 

Next Post
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मनाया 29वां विश्व ओजोन दिवस 

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मनाया 29वां विश्व ओजोन दिवस 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.