• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर की बातचीत

सिंह ने उनके साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/03/2024
in देश
0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर की बातचीत
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज (18 मार्च, 2024) अमरीकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों देशों के मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के विभिन्‍न मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) दोनों मंत्रियों ने फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित इंडस-एक्‍स (INDUS-X) शिखर सम्मेलन और आज से भारत में शुरू हुई द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्‍य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ़’ जैसी हालिया द्विपक्षीय आयोजनों की समीक्षा की।

श्री ऑस्टिन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती निरोधक अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। श्री सिंह और श्री ऑस्टिन ने पिछले वर्ष संपन्न हुए भारत-अमरीका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श किया। दोनों के बीच भारतीय पोतशालाओं में अमरीकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत जैसे अन्य रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा हुई। श्री सिंह और श्री ऑस्टिन इससे पहले नवंबर 2023 में भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता के दौरान नई दिल्ली में मिले थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Defense Minister Rajnath Singh had a telephone conversation with his American counterpart Lloyd Austin.mochan samachaarpibरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Previous Post

एनएचपीसी गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में 200 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना विकसित करेगी

Next Post

भारत और अमरीका के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा ‘टाइगर ट्राइंफ़–24’, 18 से 31 मार्च 24 तक पूर्वी समुद्र तट पर निर्धारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.