• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
13/03/2024
in देश
0
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस विस्तार से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को पूरा करने की उम्मीद है।

इस मंजूरी के साथ एनसीसी के पास अब 20 लाख कैडेटों की स्वीकृत संख्या होगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन बना देगी। 1948 में केवल 20,000 कैडेटों के साथ  एनसीसी का गठन हुआ था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पेश किए जाने के साथ, एनसीसी का यह विस्तार देश के भावी मार्गदर्शक के रूप में अहम भूमिका निभाने की युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

इस विस्तार से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्तियों का आनुपातिक वितरण होगा और एनसीसी के इच्छुक शैक्षणिक संस्थानों की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी। इस विस्तार योजना में चार नए समूह मुख्यालयों और दो नई एनसीसी इकाइयों की स्थापना शामिल है।

इस विस्तार योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें पूर्व सैनिकों को एनसीसी प्रशिक्षकों के रूप में रोजगार देने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे उनके कौशल और लंबे अनुभव का लाभ उठाया जा सके। इस पहल से एनसीसी कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित हो सकेगा और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यह विस्तार अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना से ओतप्रोत मार्गदर्शक तैयार करने के प्रति समर्पण का प्रतीक है। एनसीसी का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां युवा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दें। यह पहल ‘अमृतपीढ़ी’ के प्रेरित, अनुशासित और देशभक्त युवाओं के आधार का विस्तार करेगी जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Defense Minister Shri Rajnath Singh approves proposal for expansion of NCC with additional three lakh cadet vacanciesmochan samachaarpibrajnath singhरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया
Previous Post

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘पीएम गति शक्ति- कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ किया जारी

Next Post

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के स्कूलों के लिए 10 अटल टिंकरिंग लैब की घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.