• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हुआ शामिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/04/2024
in देश
0
दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हुआ शामिल
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ । देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दिल्ली एयरपोर्ट वर्ष 2023 के लिए दुनिया के सबसे 10 व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया गया है।

अमेरिका का हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहले स्थान पर

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड की ओर से सोमवार को जारी सूची के मुताबिक राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दसवें पायदान पर है। सूची में अमेरिका का हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे ऊपर है जबकि दुबई और डलास हवाई अड्डे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इस सूची में लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट चौथे, टोक्यो का हनेडा हवाई अड्डा पांचवें, डेनवर का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा छठे, इस्तांबुल हवाई अड्डा सातवें, लॉस एंजिलिस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आठवें और शिकागो का ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नौवें स्थान पर है।

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल के मुताबिक दुनिया में शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से पांच अमेरिका में हैं। एसीआई ने कहा कि 2023 में पूरी दुनिया में 8.5 अरब (850 करोड़) यात्रियों ने हवाई यात्रा किया, जो कोरोना महामारी से पहले यात्रियों की संख्या का 93.8 फीसदी है जबकि वर्ष 2022 की तुलना में 27.2 फीसदी अधिक है। दसवें स्थान पर, दिल्ली हवाई अड्डा है जहां से 2023 में 7.22 करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्रा की।

उल्लेखनीय है कि एसीआई एयरपोर्ट प्राधिकरणों का संगठन है जिसका उद्देश्य हवाईअड्डा मानकों के लिए उद्योग प्रथाओं को एकजुट करना है। 1991 में स्थापित, इसका मुख्यालय (एसीआई वर्ल्ड) मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा में स्थित है। इसके सदस्य लगभग 2000 हवाई अड्डों का संचालन करते हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Delhi airport included in top 10 busiest airports of the worldmochan samachaarदिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हुआ शामिल
Previous Post

संघ लोक सेवा आयोग ने मार्च 2024 के भर्ती परिणामों को अंतिम रूप दिया

Next Post

कोलकाता जा रही बस ओडिशा के जाजपुर में पुल से गिरी; 5 की मौत, 30 से अधिक घायल

Next Post
कोलकाता जा रही बस ओडिशा के जाजपुर में पुल से गिरी; 5 की मौत, 30 से अधिक घायल

कोलकाता जा रही बस ओडिशा के जाजपुर में पुल से गिरी; 5 की मौत, 30 से अधिक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.