• Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दिल्ली के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है: एलजी दिल्ली

डीडीए ने अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/12/2023
in देश
0
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दिल्ली के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है: एलजी दिल्ली
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को उसके 67वें स्थापना दिवस समारोह पर शुभकामनाएं देते हुए दिल्ली की योजना और विकास में डीडीए की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार श्री पुरी ने कहा कि यह कुछ हद तक उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि दिल्ली एक विश्व स्तरीय शहर बनने की राह पर है।

डीडीए ने अपना 67वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी के सक्सेना इस कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शुभाशीष पांडा, डीडीए उपाध्यक्ष, श्री विजेंद्र गुप्ता, विधायक, श्री ओ पी शर्मा, विधायक, श्री विजय कुमार सिंह, वित्त सदस्य डीडीए और श्री अशोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर सदस्य डीडीए सहित दिल्ली विकास प्राधिकरण के सदस्य भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री पुरी ने कहा कि डीडीए का सबसे उल्लेखनीय योगदान यह सुनिश्चित करने का प्रयास रहा है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय और वंचित वर्ग एक ऐसा शहर बनाने की महत्वाकांक्षा में पीछे न रह जाएं जो बदलते समय के साथ तालमेल बनाए रखे। इसने यथावत स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत सफलतापूर्वक घर उपलब्ध कराए हैं और पीएम उदय के तहत दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया में भी है।

उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डीडीए के अध्यक्ष के रूप में मैं पिछले डेढ़ साल से डीडीए की सभी परियोजनाओं में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहा हूं और गर्व से कह सकता हूं कि मैं राष्ट्रीय राजधानी को स्वरुप देने में डीडीए की कड़ी मेहनत से बहुत प्रभावित हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक मिश्रित और जीवंत शहर है जहां कई एजेंसियां काम कर रही हैं और सरकार तथा इसकी एजेंसियों से लोगों की आकांक्षाएं बहुत बड़ी हैं। इन्हें पूरा करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन मैं यही कहूंगा कि डीडीए ने शहर के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है।

डीडीए कर्मचारियों के योगदान की सराहना करने के लिए इस संगठन में अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए कई सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डीडीए की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाली एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया गया और डीडीए की एक कॉर्पोरेट फिल्म भी लॉन्च की गई।

स्थापना दिवस के क्रम में डीडीए ने कई कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें ‘नए विचार, नए नवाचार और डीडीए का आगे का रास्ता’ विषय पर एक विचार-मंथन सत्र भी आयोजित किया गया, जहां सभी विभागों ने डीडीए के उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुति दी।

इसके अलावा, डीडीए के उपाध्यक्ष ने आने वाली चुनौतियों और अवसरों के संबंध में युवा अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने के लिए उनके साथ बातचीत भी की। इस अवसर पर इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Delhi Development Authority has played an important role in the overall development of Delhi: LG Delhimochan samachaarpibदिल्ली विकास प्राधिकरण ने दिल्ली के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है: एलजी दिल्ली
Previous Post

प्रधानमंत्री ने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

Next Post

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

Next Post
विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

KIFF 2026 : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा 16 से 23 दिसंबर तक, हुआ लोगो लांच

02/11/2026
Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In