• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

DELHI POLICE ने संसद सुरक्षा चूक मामले में PATIALA HOUSE COURT में की चार्जशीट दाखिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/06/2024
in देश
0
DELHI POLICE ने संसद सुरक्षा चूक मामले में PATIALA HOUSE COURT में की चार्जशीट दाखिल
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में DELHI POLICE ने PATIALA HOUSE COURT में यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने अगली सुनवाई 15 जुलाई को करने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

आज सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 186 और यूएपीए की धारा 13 के तहत अभियोजन चलाने के लिए अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि इस मामले में पूरक चार्जशीट दो हफ्ते के अंदर दाखिल कर दी जाएगी। आज कोर्ट ने इस मामले के सभी छह आरोपितों की न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

पिछले साल 13 दिसंबर को संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूदे। कुछ ही देर में एक आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जुतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया था। संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।

Tags: DELHI POLICEmochan samachaarPARLIAMENT SECURITY BREACHPatiala House Courtpib
Previous Post

DMRC और KRCL ने METRO RAIL परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए MOU पर किए हस्ताक्षर

Next Post

चार भारतीय छात्र RUSSIA के वोल्खोव नदी में डूबे : विदेश मंत्रालय

Next Post
चार भारतीय छात्र RUSSIA के वोल्खोव नदी में डूबे : विदेश मंत्रालय

चार भारतीय छात्र RUSSIA के वोल्खोव नदी में डूबे : विदेश मंत्रालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.