• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

डाक विभाग ने लोगों की टिप्पणियों और विशेषज्ञों की राय के लिए डिजिपिन का बीटा संस्करण किया जारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/07/2024
in देश
0
डाक विभाग ने लोगों की टिप्पणियों और विशेषज्ञों की राय के लिए डिजिपिन का बीटा संस्करण किया जारी
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : डाक विभाग ()Postal Department भारत में एक मानकीकृत, जियो-कोडेड एड्रेसिंग सिस्टम (Geo-coded addressing system) स्थापित करने की पहल को आगे बढ़ा रहा है ताकि सार्वजनिक और निजी सेवाओं की नागरिक-केंद्रित डिलीवरी के लिए सरलीकृत एड्रेसिंग समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में विभाग ने डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर (डिजिपिन) नामक राष्ट्रीय एड्रेसिंग ग्रिड विकसित करने के लिए आईआईटी हैदराबाद के साथ सहभागिता की थी। ये प्रणाली भू-स्थानिक गवर्नेंस के एक मजबूत और सुदृढ़ स्तंभ के तौर पर काम करेगी। इससे सार्वजनिक सेवा वितरण में बढ़ोतरी, आपातकालीन प्रतिक्रिया में तेजी और लॉजिस्टिक्स दक्षता में खासी वृद्धि होगी।

डिजिपिन, पतों की संदर्भ प्रणाली का काम करेगी। इसका इस्तेमाल भवन निर्माण में अपनाए गए तार्किक नामकरण पैटर्न के चलते इसमें निर्मित दिशात्मक चीजों के साथ किन्हीं पतों को लोकेट करने के लिए किया जा सकता है।

 

Release of the beta version of DIGIPIN! The Department of Posts is revolutionizing addressing in India with a geo-coded system to enhance public services, emergency response, and logistics.

Explore the beta version on the India Post website and send your feedback by 22.09.2024.… pic.twitter.com/32wloYPgAu

— India Post (@IndiaPostOffice) July 22, 2024

डिजिपिन को पूरी तरह से सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इसे हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। डिजिपिन ग्रिड सिस्टम एक एड्रेसिंग रेफरेंसिंग सिस्टम है, जिसका उपयोग विभिन्न सेवा प्रदाताओं और उपयोगिताओं सहित अन्य इकोसिस्टम के लिए बुनियादी परत के रूप में किया जा सकता है, जहां पते काम के प्रवाह की प्रक्रियाओं में शामिल होते हैं।

ये प्रणाली भू-स्थानिक गवर्नेंस के एक मजबूत और सुदृढ़ स्तंभ का काम करेगी। इससे सार्वजनिक सेवा वितरण में वृद्धि, आपातकालीन प्रतिक्रिया में तेज़ी और लॉजिस्टिक्स दक्षता में खासी वृद्धि होगी।

डिजिपिन का आना डिजिटल परिवर्तन की ओर भारत की यात्रा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। ये भौतिक स्थानों और उनके डिजिटल प्रतिनिधित्व के बीच बड़े अंतर को दूर करेगा।

डाक विभाग ने लोगों की प्रतिक्रिया के लिए 19.07.2024 को राष्ट्रीय एड्रेसिंग ग्रिड ‘डिजिपिन’ का बीटा संस्करण जारी किया है। इसका विवरण इंडिया पोस्ट की वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/digipin.aspx पर पा सकते हैं।

विभाग सभी को बीटा प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने और अपनी रचनात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए बढ़ावा देता है। ये डिजिपिन की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद करेगा। इस संबंध में टिप्पणियां और सुझाव 22.09.2024 तक digipin@indiapost.gov.in पर ईमेल द्वारा भेजे जा सकते हैं।

Tags: Department of PostsDigipinDigital Postal Index NumberINDIA POSTmochan samachaarpib
Previous Post

आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था में विद्यमान ताकतों को उजागर करता है और कई सरकारी सुधारों के नतीजे प्रदर्शित करता है: प्रधानमंत्री

Next Post

पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2024 तक खुले

Next Post
PADMA AWARD-2025 के लिए नामांकन आज से शुरू, अंतिम तारीख 15 सितंबर

पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2024 तक खुले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In